फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Six arrested for theft in the house of a soldier and a parachute worker, interrogation continues

Kanpur News: सिपाही और पैराशूट कर्मी के घर चोरी में छह हिरासत में, पूछताछ जारी

Tue, 27 May 2025 01:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Six arrested for theft in the house of a soldier and a parachute worker, interrogation continues
कानपुर। रेलबाजार थानाक्षेत्र में पुलिसकर्मी और पैराशूट कर्मी के घर चोरी के मामले में पुलिस ने छह संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन

पुलिस को आशंका है कि एक ही गैंग ने दोनों घटनाओं को अंजाम दिया है। बता दें, 23 मई को चोरों ने दिनदहाड़े सिपाही विपिन सिंह चौहान के ट्रैफिक पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर का ताला तोड़कर नकदी व जेवर समेत तीन लाख का माल पार कर दिया था। पुलिस इस घटना की जांच कर ही रही थी कि चोरों ने उसी दिन जीटी रोड स्थित पैराशूट फैक्टरी टाइप टू कालोनी निवासी सुरेश चन्द्र वर्मा के कमरे का ताला तोड़कर डेढ़ लाख का माल पार कर दिया था। थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed