फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SIT may submit investigation report in Iftikharuddin case tomorrow

इफ्तिखारुद्दीन मामले में एसआईटी कल सौंप सकती है जांच रिपोर्ट, सरकारी आवास में धर्मांतरण सभाएं करने का आरोप

Sun, 10 Oct 2021 08:39 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 10 Oct 2021 08:39 AM IST
विज्ञापन
SIT may submit investigation report in Iftikharuddin case tomorrow
मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन,आईएएस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के मंडलायुक्त रहे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी इफ्तिखारुद्दीन मामले में एसआईटी सोमवार को अपनी जांच रिपोर्ट शासन को सौंप सकती है। इफ्तिखारुद्दीन पर सरकारी आवास में वर्ष 2014 से 17 के बीच धर्मांतरण को लेकर सभाएं करने का आरोप है। 
विज्ञापन


इसके वीडियो वायरल होने के बाद शासन ने जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। सीबीसीआईडी के डीजी जीएल मीना की अध्यक्षता में गठित एसआईटी इफ्तिखारुद्दीन से जुड़े मामले की जांच कर रही है। सूत्रों का कहना है कि एसआईटी को जांच में कई ऐसे सुबूत मिले हैं, जो इफ्तिखारुद्दीन पर लगे आरोपों को सही साबित कर रहे हैं। 
विज्ञापन


एसआईटी इफ्तिखारुद्दीन द्वारा दिए गए साहित्य को भी जांच रिपोर्ट का हिस्सा बना सकती है। इस साहित्य में न सिर्फ हिंदू धर्म की गलत तरीके से व्याख्या की गई, बल्कि कुरान की आयतों के भी गलत अर्थ निकाले गए हैं। एसआईटी को इफ्तिखारुद्दीन के कानपुर मंडलायुक्त रहने के दौरान के धार्मिक आयोजनों के 67 वीडियो मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके ट्रांसक्रिप्ट तैयार की जा रही है। गौरतलब है कि एसआईटी को एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा गया था। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में मिले वीडियो और साहित्य की छानबीन की वजह से रिपोर्ट सौंपने में देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed