{"_id":"6a894af7bed7be32dd09fb28","slug":"sister-harassing-brother-over-property-dispute-it-sector-employee-commits-suicide-in-kanpur-2026-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: प्रॉपर्टी का विवाद और बहन की प्रताड़ना, सुसाइड नोट लिख आईटी सेक्टर के कर्मी ने दी जान; ऐसे शुरू हुई कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्रॉपर्टी का विवाद और बहन की प्रताड़ना, सुसाइड नोट लिख आईटी सेक्टर के कर्मी ने दी जान; ऐसे शुरू हुई कहानी
Sat, 22 Aug 2026 12:41 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:41 PM IST
सार
कानपुर में युवक ने सुसाइड नोट लिखकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट में युवक ने लिखा कि प्रॉपर्टी के विवाद में बहन प्रताड़ित करती है। इसलिए जान दे रहा हूं।
विज्ञापन
kanpur suicide
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के चकेरी के कृष्णापुरम में शुक्रवार सुबह युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस व फोरेंसिक को मौके से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें युवक ने जान देने से पहले बड़ी बहन के प्रॉपर्टी विवाद में प्रताड़ित करने का जिक्र किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कृष्णापुरम निवासी रवि दीक्षित (38) आईटी सेक्टर एनटीटी डाटा कंपनी में बीते चार साल से कार्यरत थे। वह रात की शिफ्ट में वर्क फ्रॉम होम करते थे। परिवार में उनकी पत्नी ज्योति और सात साल का बेटा समग्र हैं। ज्योति ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह घर पर काम कर रही थी। इस दौरान रवि ने चादर से फंदा लगा लिया।
कमरे में पहुंचीं तो पति का शव फंदे से लटका पाया। चकेरी पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को मृतक के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें मृतक की लखनऊ निवासी बड़ी बहन पर प्रापर्टी के लिए प्रताड़ित करने का आरोप है।

कार्यवाहक थाना प्रभारी जावेद अहमद ने बताया कि सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पत्नी ने बड़ी ननद पर आरोप लगाए है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
माता-पिता की मौत के बाद शुरू हो गया था विवाद
मृतक रवि मूलरूप से कानपुर देहात के रूरा के रहने वाले थे। उनकी गांव में भी जमीन थी। रवि के पिता उदय नारायण दीक्षित पीडब्लूडी में अभियंता थे। मां शशि की दो दशक पहले और पिता की 10 वर्ष पहले मौत हो चुकी थी। उदय नारायण की मौत के बाद से प्राॅपर्टी का विवाद शुरू गया था।

करीब एक साल पहले हुए विवाद में बड़ी बेटी ने हिस्सा न मिलने पर विवाद किया था। बीते जुलाई माह में भी घर आकर विवाद किया था। ज्योति ने बताया कि बड़ी बहन पैतृक मकान, गांव की जमीन और करीब 10 लाख रुपये कीमत के जेवरात की मांग पर अड़ी थीं। इसके लिए हाथापाई भी की गई। इस पर रवि ने परेशान न करने की गुहार लगाई थी। इधर, भाई की मौत के बाद मृतक की बड़ी बहन और जीजा पहुंचे लेकिन कुछ देर रुकने के बाद लौट गए।
छोटी बहन बोलीं, अब किसको बांधेंगे राखी
आगामी 28 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व है। लखनऊ निवासी बड़ी बहन से मानसिक और सामाजिक रूप से परेशान हो चुके रवि के खुदकुशी करने के बाद घर से कुछ दूरी पर रहने वाली छोटी बहन निधि का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वह बोली, रक्षाबंधन पर अब किसको राखी बांधूंगी।