{"_id":"5b58654f4f1c1bed5e8b52d1","slug":"sister-charged-her-brother-of-rape","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बहन ने भाई पर इस वजह से लगा दिया रेप का आरोप, सच सामने आया तो लोग दंग रह गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन ने भाई पर इस वजह से लगा दिया रेप का आरोप, सच सामने आया तो लोग दंग रह गए
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 25 Jul 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी ने भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भाई घर से भाग चुका था। आशा ज्योति केंद्र के सुगमकर्ता किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। किशोरी और उसके भाई से कई सवाल किए। पुलिस की पूछताछ में जो हकीकत सामने निकलकर आई और लोगों ने सुना तो सभी दंग रह गए। लोगों ने तो यह भी कह डाला 'क्या कोई ऐसा भी आरोप लगाता है'। जांच में आरोप गलत पाया गया।
विज्ञापन
मामला पारिवारिक विवाद का पाया गया
डेमो पिक
आशा ज्योति केंद्र के सुगमकर्ताओं ने बताया कि उन्हें रविवार रात किशोरी ने दुष्कर्म की सूचना दी थी। सुगमकर्ता व डायल 100 पुलिस किशोरी के घर पहुंची। आरोपी मौके से भाग निकला। सुगमकर्ता किशोरी व उसके परिजनाें को कोतवाली लेकर आ गई।
कोतवाली में काउंसलर और पुलिस ने किशोरी व उसके परिजनों से पूछताछ की। सदर कोतवाली प्रभारी अरुण द्विवेदी ने बताया कि जांच में मामला पारिवारिक विवाद का पाया गया। किशोरी ने अपनी शिकायत वापस ले ली।
कोतवाली में काउंसलर और पुलिस ने किशोरी व उसके परिजनों से पूछताछ की। सदर कोतवाली प्रभारी अरुण द्विवेदी ने बताया कि जांच में मामला पारिवारिक विवाद का पाया गया। किशोरी ने अपनी शिकायत वापस ले ली।