फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sir, the bullies have captured the land, the Lekhpal has suppressed the investigation report

Kanpur: साहब, दबंगों ने जमीन पर किया कब्जा, लेखपाल ने जांच रिपोर्ट दबाई

Tue, 28 Jan 2025 11:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 28 Jan 2025 11:23 PM IST
सार

डीएम से फरियादी ने दबंगों द्वारा जमीन कब्जाने की शिकायत की। डीएम ने एसडीएम सदर से जांच कर मामले की रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
Sir, the bullies have captured the land, the Lekhpal has suppressed the investigation report
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह से मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन के दौरान जाजमऊ के तिवारीपुर निवासी मिजाजी लाल ने दबंगों द्वारा जमीन कब्जाने की शिकायत की। बताया कि उपजिलाधिकारी सदर की कोर्ट में मुकदमा चलाने के लिए वाद दाखिल किया था।
विज्ञापन


एसडीएम सदर ने संबंधित लेखपाल अर्पित कटियार से अराजियों के संबंध में निरीक्षण कर मौके पर कब्जा व काबिज व्यक्तियों का डाटा 12 दिसंबर से पहले पेश करने को निर्देश दिए थे, लेकिन लेखपाल ने अभी तक आख्या उपलब्ध नहीं कराई। पीड़ित ने बताया कि लेखपाल उसे कई माह से दौड़ा रहे हैं। इतना ही नहीं, न्यायालय के आदेश को भी नहीं मान रहे है। यह सुनकर जिलाधिकारी नाराज हो गए। नाराज डीएम ने तुरंत एसडीएम सदर ऋतुप्रिया को फोन कर मामले की जांच कर लेखपाल पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed