फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Single Window System in February

सिंगल विंडो सिस्टम फरवरी में

Tue, 26 Jan 2016 01:44 AM IST
प्रदीप अवस्थी, कानपुर
प्रदीप अवस्थी, कानपुर Updated Tue, 26 Jan 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
Single Window System in February
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने बताया कि उद्यमियों की सहूलियत के लिए सिंगल विंडो सिस्टम फरवरी के अंत तक प्रदेश भर में लागू करवा दिया जाएगा। सोमवार को कानपुर आए राज्यमंत्री ने यह बात ‘अमर उजाला’ से खास बातचीत में कही।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सिंगल विंडो सिस्टम का खाका पूरी तरह तैयार है। सिर्फ कैबिनेट से मंजूरी मिलने की देरी है। उम्मीद है कि फरवरी में या बजट सत्र के दौरान इसे मंजूरी मिल जाएगी। इसी तरह यूपीएसआईसी की महत्वपूर्ण परियोजना पीपीपी मॉडल के इंडस्ट्रियल इस्टेट को भी विभागीय मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन


मंजूरी के लिए फरवरी में इसे भी पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली उद्योग बंधु की बैठकों में उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण न होने की शिकायतें मिल रही हैं। मुख्यमंत्री ने इस पर नाराजगी जताई है। आने वाले दिनों में उद्योग बंधुओं की बैठकों की समीक्षा कर गैर जिम्मेदार अधिकारियों को दंडित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक छत के नीचे मिलेंगी सहूलियतें
सिंगल विंडो सिस्टम के तहत उद्यमियों को एक ही छत के नीचे तमाम सुविधाएं मिलेंगी। उद्योग शुरू करने के लिए करीब 20 विभागों से अनुमति और लाइसेंस लेना पड़ता है। सिंगल विंडो सिस्टम में सभी सहूलियतें एक ही जगह मिलेंगी। काम पूरा करने के लिए दिन निर्धारित होंगे। इसका दफ्तर जिला उद्योग एवं उद्यमिता प्रोत्साहन केंद्र में खोला जाएगा।


बचपन के दोस्त के घर खाना खाया
उद्योग राज्यमंत्री को पहले सर्किट हाउस में 1:30 बजे पहुंचना था। अचानक इसमें फेरबदल हुआ और दोपहर का भोजन बचपन के मित्र शरद अग्रवाल के घर पर तय हुआ। नितिन अग्रवाल ठीक 4:10 बजे शरद अग्रवाल के सर्वोदय नगर स्थित घर पहुंचे। यहां करीब 45 मिनट रुके। नितिन अग्रवाल ने बताया कि शरद के पिता और सपा के राष्ट्रीय महासचिव नरेश अग्रवाल घनिष्ठ मित्र रहे हैं। यही मित्रता उनके और शरद के बीच है। शरद उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश मंत्री भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed