फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Signal failure on Delhi-Howrah route

यूपी: दिल्ली-हावड़ा रूट पर सिग्नल फेल, तीन राजधानी समेत डेढ़ घंटे तक ट्रेनों का आवागमन रहा बंद

Thu, 10 Oct 2019 11:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 10 Oct 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
Signal failure on Delhi-Howrah route
राजधानी ट्रेन - फोटो : ANI
दिल्ली-हावड़ा रूट पर गुरुवार सुबह सिग्नल फेल होने से अप लाइन में डेढ़ घंटा ट्रेनों का आवागमन बंद रहा। इसमें तीन राजधानी एक्सप्रेस समेत मंडुआडीह एक्सप्रेस पीछे के स्टेशन में खड़ी रहीं। सहायक मंडल दूरसंचार की टीम ने मौके पर जाकर सिग्नल सही किया, तब आवागमन शुरू हुआ। 
विज्ञापन


रेलवे लाइन की अप लाइन का कुरस्तीकला व मलवां के बीच में गुरुवार सुबह 5.05 बजे सिग्नल अचानक फेल हो गया। इसमें राजधानी भुवनेश्वर एक्सप्रेस, सियालदा एक्सप्रेस, रांची एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी मड़ुवाडीह सुपरफास्ट एक्सप्रेस के पहिया थम गए।
विज्ञापन


कुरस्तीकला, फतेहपुर, रमवा और खागा स्टेशन के पास यह ट्रेन खड़ी रहीं। टीआई आरके सिंह व सहायक मंडल दूर संचार अभियंता अनिल पटेल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सिग्नल सही किया। तब ट्रेनों का आवागमन शुरू हुआ। दूरसंचार के सहायक अभियंता ने बताया कि सुबह 5.05 बजे से 6.20 तक तकनीकी खराबी की वजह से सिग्नल फेल रहा। इसमें अप लाइन की सुबह जाने वाली तीन राजधानी व एक सुपरफास्ट ट्रेन प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जालौन में ट्रैक मरम्मत के चलते डेढ़ घंटे खड़ी रही पैसेंजर ट्रेन

 झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर उरई-आटा और उरई-भुआ रेलवे सेक्शन के बीच ट्रैक मरम्मत के काम के कारण लिए गए ट्रैफिक व पावर ब्लाक में झांसी से कानपुर जाने वाली पैसेंजर 51803 फंस गई। जो करीब डेढ़ घंटे खड़ी रही। इसके यात्रियों को खासी परेशानी रही।

उरई-आटा और उरई-भुआ रेलवे सेक्शन के बीच ट्रैक मरम्मत के काम के कारण दोपहर 12 बजे से डेढ़ बजे तक डेढ़ घंटे का ट्रैफिक ब्लाक लिया गया था। इसके चलते डेढ़ घंटे तक उरई स्टेशन पैसेंजर ट्रेन खड़ी रही। जबकि पारीछा स्पेशल मालगाड़ी प्लेटफार्म नंबर दो पर रोक दी गई।

रेल पथ निरीक्षक जीएस निरंजन ने बताया कि सर्दियों को लेकर रेलवे ट्रैक मरम्मत के काम किया जा रहा है। सर्दियों में पटरियों में सिकुड़न आ जाती है। इसे रोकने के लिए इंजीनियरिंग विभाग लगा है। इसी के चलते ट्रैक का मेंटीनेंस जरूरी है। हालांकि विभागीय कर्मचारी नियमित पेट्रोलिंग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed