फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, बोले..वहां किसी भले आदमी की पूछ नहीं

Thu, 11 Apr 2019 06:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 11 Apr 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
shyama charan gupta talk about bjp in lok sabha elections 2019
पीएम मोदी एवं श्यामाचरण गुप्ता
लोकसभा चुनाव 2019 के रण में प्रत्याशी एक दूसरे पर आरोप मढ़ने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी श्यामाचरण गुप्त ने नामांकन दाखिल करने से पूर्व रायफल क्लब ग्राउंड में आयोजित सभा में कहा कि भाजपा में किसी भले आदमी की पूछ नहीं है।  


पांचवें चरण के चुनाव में बुधवार को नामांकन के पहले दिन यहां बांदा-चित्रकूट संसदीय सीट से सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी श्यामाचरण गुप्त ने नामांकन पत्र दाखिल किया। कुल नौ नामांकन पत्र खरीदे गए। नामांकन 18 अप्रैल तक होने हैं। पहले दिन यहां कलेक्ट्रेट में मात्र गठबंधन प्रत्याशी ने ही पर्चा दाखिल किया। उन्होंने दो सेट में पर्चे दाखिल किए।
 

श्यामाचरण गुप्ता के साथ इन्होंने भरा नामांकन

shyama charan gupta talk about bjp in lok sabha elections 2019
एक में सपा के अधिवक्ता अशोक दीक्षित और दूसरे में बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप वर्मा प्रस्तावक हैं। नामांकन जिला निर्वाचन अधिकारी हीरा लाल ने प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रत्याशी के साथ सपा राज्यसभा सदस्य विशंभर निषाद, पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव शामिल थे। 

पहले दिन नामांकन पत्र खरीदने वालों में कांग्रेस के बाल कुमार पटेल (तीन सेट) भाजपा के आरके सिंह पटेल (तीन सेट), भाकपा के महेंद्र (तीन सेट), अंबेडकर समाज पार्टी के सिराज राहत खां (दो सेट), स्वतंत्र जनताराज पार्टी की मीरा देवी, निर्दलीय हरीशंकर मिश्रा व राजबहादुर कुशवाहा, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के भूपेंद्र शुक्ल ने (एक-एक सेट) खरीदा।
                               
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed