{"_id":"5c8cafdcbdec22145d382c98","slug":"shyama-charan-gupta-joins-samajwadi-party-lok-sabha-election-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को बड़ा झटका, श्यामाचरण गुप्ता ने थामा सपा का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा को बड़ा झटका, श्यामाचरण गुप्ता ने थामा सपा का दामन
Sat, 16 Mar 2019 01:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 16 Mar 2019 01:55 PM IST
विज्ञापन
श्यामाचरण गुप्ता, अखिलेश यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। सपा ने बांदा से श्यामाचरण गुप्ता को महागठबंधन प्रत्याशी घोषित किया है। इसके पहले वह समाजवादी पार्टी से बांदा-चित्रकूट से सांसद रह चुके हैं। इसके बाद उन्होंने 2014 में सपा से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थामा था और इलाहाबाद लोकसभा सीट से विजयी हुए थे। श्यामाचरण गुप्ता मूल रूप से मानिकपुर चित्रकूट के ही निवासी हैं।
विज्ञापन
पार्टी ने कल यानी शुक्रवार को ही पांच प्रत्याशी के नाम घोषित किये थे। इनमें कैराना से वर्तमान सांसद तबस्सुम हसन और गाजियाबाद से सुरेन्द्र कुमार शामिल हैं। सपा अब तक 17 प्रत्याशियों के नाम तय कर चुकी है। बसपा के साथ उसके समझौते के तहत सपा को 37 सीटें मिली हैं जबकि बसपा 38 सीटों पर चुनाव लडे़गी।
तीन सीटें रालोद को दी गई हैं, जबकि गठबंधन ने सोनिया गांधी के निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली और राहुल गांधी के क्षेत्र अमेठी से उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है।
तीन सीटें रालोद को दी गई हैं, जबकि गठबंधन ने सोनिया गांधी के निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली और राहुल गांधी के क्षेत्र अमेठी से उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है।