{"_id":"2c7208dbac235f2fc791fd87757011ed","slug":"shweta-and-gaurav-gave-performance-in-kanpur-brand-festival-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर ब्रांड महोत्सव में श्वेता और गौरव का तड़का ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर ब्रांड महोत्सव में श्वेता और गौरव का तड़का
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Sat, 20 Dec 2014 04:15 AM IST
विज्ञापन
कानपुर ब्रांड महोत्सव में शाम को फैशन शो में टीवी स्टार श्वेता तिवारी और सीआईडी फेम गौरव खन्ना का तड़का लगा। हाईवोल्टेज साउंड और रंगबिरंगी रौशनी के बीच रैंप पर चलती मॉडलों ने जमकर जलवे बिखरे।
खादी, लेदर और कॉटन के बने कपड़ों को पहने जब मॉडल आई तो दर्शकों की धड़कने तेज हो गई।
यूआईडी आजाद नगर के छात्रों के साथ फैशन शो का आगाज हुआ। पहले राउंड में मॉडल खादी के कपड़ों की बनी साड़ी पहनकर आई।
हरे रंग की साड़ी में जैसे ही श्वेता रैंप पर आई दर्शकों में शोर मचने लगा। इसके बाद मॉडलों ने लेदर जैकेट, बैग्स, बूट का प्रदर्शन किया।
अगली कड़ी में कॉटन के बने कपड़े और हैंडमेड हैट लगाकर जैसे ही मॉडल रैंप पर आई, हर कोई उन्हें वेरी स्वीट, नाइस कह उठा।
इस दौरान श्वेता तिवारी ने कानपुर के लेदर प्रोडक्ट की तारीफ करते हुए कहा कि पहले विश्वास नहीं हुआ कि ये कानपुर के प्रोडक्ट हैं। इतने शानदार प्रोडक्ट तो मंबई के शोरूमों में होने चाहिए। साथ ही कहा कि इन प्रोडक्ट को खरीदने तक के आर्डर दे दिए हैं।
शहर की मिठाई और सर्दी मिस करता हूं
शहर के छोरे गौरव खन्ना ने दर्शकों से रुबरु होते हुए कहा कि शहर की मिठाई और सर्दी मिस करते हैं। जब भी शहर आते हैं यहां की मिठाई साथ ले जाते हैं। सीआईडी फेम गौरव ने श्वेता की चुटकी लेते हुए कहा कि इतनी ठंड है।
विज्ञापन
फिर भी आपको सर्दी नहीं लग रही तो श्वेता ने कहा कि वह हॉट हैं इस लिए सर्दी नहीं लग रही है।
अभिजीत के रंग रे रंगे कनपुरिया
फिल्म नगरी मुंबई में अपनी आवाज का जादू चलाने वाले मशहूर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य और उनके ग्रुप ने एक से बढ़कर गाने और परफारमेंस देकर कानपुर ब्रांड महोत्सव में जोश भर दिया।
डुप्लीकेट फिल्म के ‘जो भी चाहूं मैं वो पाऊ, चांद तारे तोड़ लाऊ, बस इतना सा ख्वाब है गीत से आगाज किया। इसके बाद खूबसूरत फिल्म के बहुत खूबसूरत हो, बहुत खूबसूरत हो गीत पेशकर कनपुरियों से खूब ताली बजवाई।
इसके बाद बड़ी मुश्किल है, खोया मेरा दिल है, कोई इसे ढूंढ के लाओ न, जरा सी सांवली है वो, जरा सी बावली है वो, लम्हा, लम्हा, बादशाह, बादशाह गीतों की झड़ी लगा दी। बीच-बीच में उन्होंने कहा कि कला बढ़ाने के लिए काम कर रहे है छिछोरेपन में विश्वास नहीं करते हैं।
साथ ही कहा कि शहर की बहुत याद आती है। शहर के लोगों से मिलने का इतना मन था कि कार्यक्रम से एक दिन पहले ही आ गए। जबकि कभी ऐसा नहीं करते हैं। यह शहरियों का प्यार है जो इतनी जल्दी आ गया।
लेजर शो में दिखा मैं हूं कानपुर
10 मिनट के लेजर शो में कानपुर के गौरवशाली इतिहास, औद्योगिक विकास, मिलों, ऐतिहासिक स्थलों, तकनीक, शैक्षिक संस्थाओं, मनोरंजक स्थलों को दिखाया गया। बताया गया कि कब कानपुर जिला घोषित हुआ।
पहला पुल कब बना, पहली ट्रेन कब चली, शहर के विकस की जानकारी देती हुई यात्रा की झलक दिखाई।
कैंप में हुआ ब्लड ग्रुप टेस्ट
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कानपुर ब्रांड में लगाए गए कैंप में 110 लोगों ने अपने ब्लड ग्रुप की जांच करवाई।
71 लोगों ने ब्लड डोनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। एसपीएम हॉस्पिटल के डा. नंदिता शर्मा के निर्देशन में प्रदीप कुमार, सरला शर्मा, रागिनी गुप्ता, पूजा वर्मा, अंकुर पाल, अंकित पटेल के अलावा फाउंडेशन के अभय माथुर, कृष्णा शर्मा, अखलेंद्र प्रताप, आसिफ ने सहयोग किया।