फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shuklaganj: Sadar and Purva fire station vehicles equipped with GPS system

शुक्लागंज: सदर और पुरवा फायर स्टेशन की गाड़ियां हुई जीपीएस सिस्टम से लैस, कंट्रोल रूम में लगेंगे कैमरे

Tue, 07 May 2024 10:55 PM IST
शिखा पांडेय दुर्गेंद्र कुमार, अमर उजाला, शुक्लागंज
दुर्गेंद्र कुमार, अमर उजाला, शुक्लागंज Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 07 May 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Shuklaganj: Sadar and Purva fire station vehicles equipped with GPS system
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
शुक्लागंज का दमकल विभाग अब और हाईटेक होगा। दमकल गाड़ियों की एक्टिज मूवमेंट जानने के लिए जिले के सभी फायर स्टेशन की गाड़ियों के साथ ही उनके फायर अफसरों के सरकारी वाहनों को जीपीएस सिस्टम से अपग्रेड किया जा रहा है। पहले चरण में सदर और पुरवा फायर स्टेशन की कुल 11 दमकल गाड़ियों में जीपीएस सिस्टम लगा दिया गया है। अब लखनऊ मुख्यालय में बैठे अफसर भी जनपद की दमकल गाड़ियों की लोकेशन जान सकेंगे।
विज्ञापन


जिले के मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि गर्मी के दिनों में आग की घटनाएं अधिक होती है। ऐसे में अभी तक यह जान पाना मुश्किल होता था कि गाड़ी कहां पर खड़ी है। कर्मचारी जो जानकारी देता था, उसे लिखा पढ़ी में लिया जाता था। इससे रिस्पांस टाइम में दिक्कत आती थी लेकिन अब रिस्पांस टाइम को मिनिमाइज करने के लिए जीपीएस सिस्टम विभाग में सोमवार से लागू कर दिया गया है। एक क्लिक पर जिले की किसी भी फायर स्टेशन की दमकल गाड़ी की सही लोकेशन मिल सकेगी। इसी सप्ताह से फायरमैन को सिस्टम चलाने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन


एमडीटी यानी मोबाइल डॉट टर्मिनल के माध्यम से सूचना रिसीव कर संबंधित को ट्रांसफर होगी। बाद में एटीआर यानी एक्शन ट्रेकिंग रिपोर्ट के माध्यम से रिसीव की गई सूचना का क्या परिणाम रहा, इसकी रिपोर्ट होगी। बताया कि सदर की आठ व पुरवा की तीन दमकल गाड़ियों में जीपीएस सिस्टम लग चुका है। बीघापुर, फायर स्टेशन में दो, बांगरमऊ दो और हसनगंज में दो दमकल की गाड़ियों में जीपीएस सिस्टम लगना शेष है। जिले के सदर में इसका कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है, जहां कैमरे भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed