फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shuklaganj: Deputy CM had planted saplings, they dried up due to lack of care

Shuklaganj: डिप्टी सीएम ने रोपे थे पौधे, देखरेख के अभाव में सूखे

Thu, 26 Dec 2024 09:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 26 Dec 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
Shuklaganj: Deputy CM had planted saplings, they dried up due to lack of care
सूखे पौधे - फोटो : अमर उजाला
गंगा बैराज के ट्रांस गंगा सिटी के कर्मशियल प्लाट सेक्शन के पास बीते बीस जुलाई को शासन के निर्देश पर वृहत स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम कराया गया। जहां स्वंय प्रदेश के डिप्टी सीएम व कानून मंत्री बृजेश पाठक ने हरिशंकरी पौधों को रोपा। जिनके साथ अन्य करीब दो हजार पौधे भी रोपे गए। आज इन सभी पौधों की दुर्दशा हो चुकी है देखरेख के अभाव में डिप्टी सीएम द्वारा रोपे गए पौधे समेत अन्य दो हजार पौधे सूख कर लुप्त हो चुके हैं। हलांकि पौधरोपण कार्यक्रम की निशानी के तौर पर अब यहां चूना ही शेष बचा है।
विज्ञापन




शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने वन विभाग, क्षेत्रीए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड समेत अन्य कई विभागों के साथ मिलकर गंगा बैराज के ट्रांस गंगा सिटी के गेट नंबर तीन और दो के बीच पड़ने वाले कमर्शियल प्लाट सेक्शन के निकट एक पौधा मां के नाम शीर्षक देते हुए पौधरोपण कराया था। जहां पहुंचे डिप्टी सीएम द्वारा हरिशंकरी पौधे जिसमें बरगद, पाकड़, पीपल के पौधे शामिल करा उनकी पूजा पाठ कर उन्हें रोपा गया। आज यह सभी पौधे सूख कर लुप्त हो चुके है। सिर्फ सूखी डंडिया खड़ी है जहां पर सफेद चूना आज भी पड़ा है। इस बारे में जिम्मेदारों से बात की गई तो जिला वन अधिकारी आरुषि ने बताया कि करीब दो हजार पौधे यहां रोपे गए थे जो क्षेत्रीए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को दिए गए, साथ ही पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी भी बोर्ड को दी गई थी। तीस दिसंबर को इसको लेकर डीएम के साथ बैठक भी होनी है पौधों की हालत क्या है इसके बारे में नहीं पता है। और न ही अब तक बोर्ड द्वारा कोई रिपोर्ट वन विभाग को दी गई। वहीं यूपीसीडा के एमडी मयूर महेश्वरी ने बताया कि उन्होंने सिर्फ जगह पौधे रोपने के लिए दी थी, दिखवाया जाएगा अब स्थिति क्या है। जबकि क्षेत्रीए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी रोहित सिंह से संपर्क किया गया जिनका फोन ही नहीं उठा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed