फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shubham Dwivedi's wife Aishanya raised questions on India-Pakistan match

UP: भारत-पाकिस्तान मैच पर शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या ने उठाए सवाल, कहा- इतनी जल्दी भूल गए पहलगाम हमला

Mon, 28 Jul 2025 05:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 28 Jul 2025 05:44 PM IST
सार

पहलगाम हमले में आतंकवादियों की गोली का सबसे पहले शिकार हुए कानपुर के शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या ने भारत-पाकिस्तान मैच के बॉयकॉट का ऐलान किया है।

विज्ञापन
Shubham Dwivedi's wife Aishanya raised questions on India-Pakistan match
शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच होने जा रहे क्रिकेट मैच को लेकर बीसीसीआई भले सहमत हो गई हो, लेकिन पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिजन इस मैच को लेकर खफा हो रहे हैं। पहलगाम हमले में आतंकवादियों की गोली का सबसे पहले शिकार हुए शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या द्विवेदी ने भारत-पाक मैच को मंजूरी देने पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन



उन्होंने मैच के बॉयकॉट का ऐलान किया है। साथ ही कहा कि अभी सिर्फ तीन महीने ही हुए हैं और पहलगाम हमला इतनी जल्दी भूल गए।

हीद शुभम द्विवेदी के आवास पर भाजपाइयों ने बांटी मिठाई
पहलगाम हमले में मारे गए 26 लोगों की हत्या का बदला लेकर सोमवार को सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। आतंकी हमले में शहीद श्याम नगर निवासी शुभम द्विवेदी के आवास पर भाजपाइयों ने मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान शुभम द्विवेदी अमर रहें, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे भी लगाए। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, शिवराम सिंह चौहान, शुभम की पत्नी ऐशान्या, शुभम के पिता संजय द्विवेदी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed