{"_id":"69b3213c17d17e2579092350","slug":"shreyansh-and-atishi-secure-first-place-in-under-11-badminton-kanpur-news-c-362-1-ka11003-143215-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बैडमिंटन अंडर-11 में श्रेयांश और आतिशी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बैडमिंटन अंडर-11 में श्रेयांश और आतिशी प्रथम
विज्ञापन
कानपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से गुरुवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में जिलास्तरीय जूनियर बालक-बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें लगभग 149 खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15 और अंडर-18 आयु वर्ग के मुकाबले हुए। अंडर-11 बालक वर्ग में श्रेयांश कुमार प्रथम, अभिनव मिश्रा द्वितीय और कबीर व शुभ ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में आतिशी प्रथम, अदिति मिश्रा द्वितीय तथा राजवी व अनुभी श्रीवास्तव तृतीय रहीं।
अंडर-13 बालक वर्ग में विराज उपाध्याय ने पहला, अनीश ने दूसरा और तनमय व आदित्य गुप्ता ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में चैतन्या प्रथम, काव्या द्वितीय और ईशानी व निहारिका तृतीय रहीं। अंडर-15 बालक वर्ग में दक्ष ने प्रथम, सक्षम ने द्वितीय और प्रखर व अथर्व ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में प्रिषा तिवारी प्रथम, फातिमा द्वितीय और अवनी गुप्ता व अगमया गोयल तृतीय रहीं। अंडर-18 बालक वर्ग में आयुष कुमार ने प्रथम, समीर ने द्वितीय, ध्रुव और विनायक ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में कृताची प्रथम, रोहिनिका द्वितीय तथा आनया व वर्षा तृतीय रहीं। इस अवसर पर उपक्रीड़ाधिकारी अमित पाल, बैडमिंटन प्रशिक्षक रमेश कुमार यादव सहित अन्य प्रशिक्षक और वरिष्ठ खिलाड़ी उपस्थित रहे।