फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   shramshakti and pryagraj wiil have 26 coaches

26 कोच की होगी श्रमशक्ति और प्रयागराज

Thu, 05 Mar 2015 03:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Thu, 05 Mar 2015 03:22 AM IST
विज्ञापन
shramshakti and pryagraj wiil have 26 coaches
रेलवे ने श्रमशक्ति और प्रयागराज एक्सप्रेस में दो-दो कोच बढ़ाने का फैसला किया है। अब इन ट्रेनों में कुल 26-26 कोच होंगे। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने उत्तर मध्य रेलवे को फििजबिलिटी (वास्तविकता) का पत्र लिखा है, रिपोर्ट बोर्ड में जाते ही इस फैसले को लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इससे 144 यात्रियों (एक कोच में 72 यात्री) को सुविधा मिलेगी। ये कोच स्लीपर होंगे या थर्ड एसी इस पर निर्णय होना बाकी है। उत्तर मध्य रेलवे के इलाहाबाद मंडल से प्रयागराज एक्सप्रेस (12417/12418) और श्रमशक्ति एक्सप्रेस (12451/12452) का संचालन होता है।
विज्ञापन


दोनों ही ट्रेनें सबसे लंबी है, प्रत्येक में 24 कोच लगते हैं। प्रयाराज एक्सप्रेस इलाहाबाद से नई दिल्ली तक है। श्रमशक्ति एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल से नई दिल्ली तक है। राजनैतिक, व्यापारी, कारपोरेट समेत अन्य जरूरतमंदों की दिल्ली जाने के लिए शहर से श्रमशक्ति एक्सप्रेस पहली पसंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते उत्तर मध्य रेलवे को सर्वाधिक राजस्व देने वाली ट्रेनों में श्रमशक्ति शुमार है। बजट में नई ट्रेनें न चलाकर पुरानी ट्रेनों में कोच की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया गया था। इसी कड़ी में रेलवे बोर्ड ने प्रयागराज और श्रमशक्ति का चयन किया है।  


हां यह सही है कोच बढ़ाने को बोर्ड से फििजबिलिटी (वास्तविकता) का पत्र आया है। इसमें प्लेटफार्म की लंबाई, इंजन की क्षमता, सेफ्टी कमिश्नर रेलवे की रिपोर्ट आदि कई आवश्यक पहलू होते हैं। इनकी रिपोर्ट बनाकर सौंपनी है।  इस पर काम शुरू हो गया है।

- विजय कुमार, सीपीआरओ, उत्तर मध्य रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed