{"_id":"5f4e501f8ebc3e54bf2cb0dc","slug":"shot-in-selfie-with-pistol-in-fatehpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: पिस्टल के साथ सेल्फी लेने में चली गोली, किशोर के पेट में लगी, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: पिस्टल के साथ सेल्फी लेने में चली गोली, किशोर के पेट में लगी, हालत नाजुक
Tue, 01 Sep 2020 07:38 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 01 Sep 2020 07:38 PM IST
विज्ञापन
पिस्टल के साथ सेल्फी लेने में चली गोली
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर जिले में मुंगेर की पिस्टल के साथ सेल्फी लेने के शौक के चक्कर में एक किशोर की जान पर बन आई है। सेल्फी खींचते समय अचानक फायर हो गया। गोली युवक के पेट में जा घुसी। घटनास्थल की जांच के बाद घर से पुलिस ने मुंगेर की बनी हुई पिस्टल बरामद की है।
पिस्टल कैसे और कहां से किशोर के पास आई पुलिस इसकी जांच में जुटी है। किशोर की हालत गंभीर है। जिला अस्पताल से प्रयागराज रेफर किया गया है। खागा कोतवाली क्षेत्र के हाईवे स्थित मानू का पुरवा (गौरइया देवी मंदिर के सामने) रज्जन द्विवेदी का मकान है।
रज्जन दूध का कारोबार करते हैं। घर में उनके पत्नी, पुत्र अमन, ऋषभ व मयंक (17) व एक बेटी है। मंगलवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बरामदे में अचानक गोली चलने की आवाज हुई तो परिजन दौड़कर पहुंचे जहां मयंक के पेट में गोली लगी थी।
विज्ञापन
उसे सीधे जिला अस्पताल लेकर आए। डाक्टर ने कानपुर हैलट ले जाने की सलाह दी। परिजनों ने प्रयागराज के हायर सेंटर को रेफर कराया। करीब दो घंटे के बाद पुलिस रज्जन के घर पहुंची। पुलिस ने घर से 32 बोर की मुंगेर की पिस्टल और एक गोली का खोखा बरामद किया।

सीओ खागा अंशुमान मिश्र ने परिजनों से पूछताछ की। घर में काफी समय से एक अवैध पिस्टल थी। पिस्टल लेकर मयंक सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान गोली चल गई। मयंक कस्बे के सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज में कक्षा दस का छात्र है।
अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि भाई ऋषभ की तहरीर पर अवैध पिस्टल रखने की घायल की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई होगी। पिस्टल मुंगेर की बनी हुई है।
घटनास्थल की सफाई कर डाली
मानू का पुरवा में यह हादसा होने की खबर किसी ने भी पुलिस को नहीं दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो जिस जगह बरामदे पर गोली चली थी वहां पर सफाई की जा चुकी थी। हालांकि कई जगहों पर खून के निशान पुलिस को मिले। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू की।