{"_id":"6a09e0e0413d5df48802b321","slug":"shocking-incident-lover-snaps-upon-hearing-of-marriage-crosses-the-limits-of-barbarism-in-a-fit-of-rage-2026-05-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झकझोर देगी घटना: शादी की बात सुनते ही बौखलाया प्रेमी, गुस्से में पार की हैवानियत की हदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झकझोर देगी घटना: शादी की बात सुनते ही बौखलाया प्रेमी, गुस्से में पार की हैवानियत की हदें
Mon, 18 May 2026 04:42 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 18 May 2026 04:42 PM IST
सार
Hardoi News: प्रेमी ने गुस्से में युवती के स्तन के अग्रभाग को काट लिया। घटना बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती के प्रेमी ने गुस्से में उसके स्तन के अग्रभाग को काट डाला। बीती 11 मई की रात हुई घटना में 12 मई को पुलिस ने मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस बीच सीओ हरियावां को कुछ जागरूक लोगों ने घटना के बारे में बताया। इस पर युवती का दोबारा मेडिकल कराया गया। धाराएं बढ़ाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
एक गांव निवासी शख्स ने पुलिस में की शिकायत में बताया कि 11 मई की रात उसकी बहन घर पर थी। इस दौरान गांव का ही अतुल घर आ गया। गाली-गलौज करने लगा, मना करने पर पीट दिया। घटना में युवती घायल हो गई। इससे इतर युवती ने शनिवार को आरोपी पर गंभीर आरोप लगाए। सीओ हरियावां अजीत चौहान को इसका पता चला तो उन्होंने गांव पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी की।
विज्ञापन
युवती से मिलने उसके घर गया था
सीओ ने बताया कि युवती अपने भाई के साथ हरियाणा में चार साल पहले काम करती थी। आरोपी अतुल भी वहीं काम करता था। इस दौरान युवती और अतुल के बीच नजदीकियां हो गईं। पिछले कुछ माह से तीनों गांव में ही रह रहे थे। जांच में पता चला कि अतुल युवती से मिलने उसके घर गया था। इस दौरान युवती ने उससे शादी करने की बात कही। मना करने पर विवाद हुआ। संबंधित धाराएं बढ़ाकर आरोपी अतुल को गिरफ्तार कर लिया गया है।