फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिवपाल का 'रौद्र रूप', किसको कहा पार्टी का शकुनी, शिखंडी, चापलूस और बेईमान

Sun, 31 Dec 2017 11:35 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 31 Dec 2017 11:35 AM IST
विज्ञापन
Shivpal Yadav's serious allegation against people of party
शिवपाल सिंह यादव
सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने फिर बातों बातों में सपा से अलग होने के संकेत दिए। पिछले दो दिनों से उनकी कार में सपा का झंडा भी गायब है। इशारों-इशारों में उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान की रक्षा करेंगे।

 

 

Shivpal Yadav's serious allegation against people of party
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
अपने भविष्य के कदम के बारें उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा समय का इंतजार करो। समय आने पर सब कुछ बताएंगे। कहा कि सरकार बनाना हमारे हाथ में है। नेताजी मुलायम सिंह यादव ने उनकी बात मानी होती तो आज उत्तर प्रदेश और बिहार  में सपा एवं सहयोगी दलों  की सरकार होती। नेताजी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनते। अब वह सभी सेक्युलर ताकतों को जोडे़ंगे।


किसानों, मेहनतकशों को जोड़कर संघर्ष करने से सरकार बनी। पांच बार से विधायक रहे, आठ साल मंत्री रहे, 30 साल से सहकारी बैंक के अध्यक्ष हैं। अब क्या रह गया है। अब किसी पद का  लालच नहीं रहा।  ये बातें उन्होंने शनिवार को जिला सहकारी बैंक के वार्षिक अधिवेशन के दौरान कही।


 

 

Shivpal Yadav's serious allegation against people of party
शिवपाल सिंह यादव
उन्होंने कहा कि शकुनी, शिखंडी, चापलूसों और बेईमानों के रहते सरकार नहीं आ सकती। चापलूस और बेईमानों से बचना है तो सावधान रहना होगा। यदि नेता जी सावधान रहते तो कुछ नहीं होता। कितने लोग पार्टी में शामिल हो रहे थे, छोटे-छोटे दल सपा में विलय कर रहे थे। इस डेथ वारंट पर किसके दस्तखत हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shivpal Yadav's serious allegation against people of party
शिवपाल सिंह यादव
अपनी उपेक्षा से आहत शिवपाल ने कहा कि भाजपा सरकार की विफलताओं से जनता परेशान है। लेकिन विपक्ष अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह नहीं कर रहा। उन्हें यदि  जिम्मेदारी मिलती तो सिकंदरा का विधानसभा उपचुनाव नहीं हारते।

 
विज्ञापन
Shivpal Yadav's serious allegation against people of party
शिवपाल सिंह यादव
 उन्होंने प्रधानमंत्री का नाम लिये बगैर कहा कि वह बड़ा बोलते हैं भ्रष्टाचार खत्म कर देंगे। मुख्यमंत्री भी संकल्प लेते हैं भ्र्रष्टाचार खत्म कर देंगे. क्या भ्रष्टाचार खत्म हुआ। खनन, तहसीलों की हालत क्या है, किसी से छिपी नहीं हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed