{"_id":"61618daf8ebc3ed33c633e06","slug":"shivpal-yadav-gave-a-big-statement-in-hardoi-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: शिवपाल यादव बोले- समय आने पर साफ होगी सपा से गठबंधन की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: शिवपाल यादव बोले- समय आने पर साफ होगी सपा से गठबंधन की स्थिति
Sat, 09 Oct 2021 06:10 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 09 Oct 2021 06:10 PM IST
सार
शिवपाल ने कहा कि समय आने पर गठबंधन को लेकर स्थिति साफ कर देंगे। उन्होंने आश्रम में संतों का आशीर्वाद लिया और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने लखीमपुर कांड पर कहा कि प्रकरण बेहद गंभीर है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को उनके पद से हटाया जाना चाहिए और मंत्री के बेटे की तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए।
शनिवार को क्षेत्र के ग्राम रानीखेड़ा में स्थित बाबा नीमकरौरी आश्रम पहुंचे शिवपाल यादव ने पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में यह बातें कहीं। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रानीखेड़ा में स्थित बाबा नीम करौरी आश्रम में चल रहे शतचंडी महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने आए शिवपाल यादव ने कहा कि किसानों पर अत्याचार करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
समाजवादी पार्टी से गठबंधन को लेकर सवाल के जवाब में प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि समय आने पर गठबंधन को लेकर स्थिति साफ कर देंगे। उन्होंने आश्रम में संतों का आशीर्वाद लिया और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान आश्रम के संस्थापक शिवनाथ सिंह बच्चा बाबा, अभिषेक मिश्रा, राजेश सिंह चौहान, नीरज यादव व पंकज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
नहीं रुका काफिला, समर्थक मायूस
प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के क्षेत्र में आने की जानकारी मिलने के बाद पार्टी पदाधिकारी व समर्थक उनका स्वागत करने के लिए लमकन पुल के पास एकत्र हो गए, लेकिन शिवपाल यादव का काफिला यहां न रुककर सीधे आगे निकल गया। जिससे समर्थकों को मायूसी का सामना करना पड़ा।