{"_id":"5895d8c74f1c1bce22e80ce3","slug":"shivpal-singh-says-in-public-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"बातों ही बातों में दुखी हुए शिवपाल, कहा- ‘बड़े-बुजुर्गों का अपमान न करें युवा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बातों ही बातों में दुखी हुए शिवपाल, कहा- ‘बड़े-बुजुर्गों का अपमान न करें युवा’
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 05 Feb 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा में जनसंपर्क के दौरान पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव लोगों से बातें करते-करते अचानक दुखी हो गए। उन्होंने दर्द भरी आवाज में कहा कि कभी बड़े-बुजुर्गों का अपमान नहीं करना। शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को जसवंतनगर विधानसभा के ताखा क्षेत्र में पुंजा, समथर, दींग, बेलाहार, रतहरी, ककराही, ताखा, कुदरैल, पुरैला में जनसभा की। जनता से सपा के पक्ष में वोट देने की अपील की। उन्होंने विकास कार्य भी गिनाए। कहा कि ताखा को जनपद में विकास कार्यों में प्रथम माना जाता है।
समाजवादी पार्टी ने उन्हें जसवंतनगर विधान सभा से टिकट दिया है। सभी कार्यकर्ता मतभेद भुलाकर पूरी तरह चुनाव में जुट जाएं। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी को उनके खाते में पंद्रह लाख भेजने का वादा किया था लेकिन किसी को कुछ भी नहीं मिला। नोटबंदी से किसानों को लाइन में खड़ा होना पड़ा और अपना ही पैसा निकालने के लिए परेशानी उठानी पड़ी।
जनसभा को पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, ध्रुव कुमार यादव, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि जयराज सिंह यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख वीरपाल सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य रामवीर सिंह यादव, सुरेश यादव, पूर्व मंत्री उमेश दीक्षित ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रवीण शुक्ला, तालेसिंह यादव, अनिरुद्ध यादव, राजेश अग्निहोत्री, अखिलेश यादव मौजूद रहे ।