{"_id":"5d00a9a1bdec22076a49bd72","slug":"shivangi-nift-and-sukriti-selected-in-northern-india-textile-research-association","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिवांगी निफ्ट और सुकृति निट्रा में चयनित, रोशन किया कानपुर का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवांगी निफ्ट और सुकृति निट्रा में चयनित, रोशन किया कानपुर का नाम
Wed, 12 Jun 2019 01:21 PM IST
शिखा पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 12 Jun 2019 01:21 PM IST
विज्ञापन
शिवांगी निफ्ट और सुकृति निट्रा में चयनित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) की दो छात्राओं ने विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर दिया। इनमें से शिवांगी ने निफ्ट की प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया 12वीं रैंक हासिल की है जबकि सुकृति ने प्रतिष्ठित निट्रा की प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है।
सीएसए से बीएससी गृह विज्ञान की पढ़ाई कर रहीं छात्रा शिवांगी सिंह का चयन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) के लिए हुआ है। निफ्ट की प्रवेश परीक्षा में शिवांगी को ऑल इंडिया 12वीं रैंक मिली है। शिवांगी यहां आवास विकास की रहने वाली हैं। पिता विनोद कुमार रेलवे में पार्सल हेड हैं और मां मंजू सिंह गृहिणी हैं। शिवांगी बताती हैं कि उन्हें फैशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कॅरियर बनाना है। उन्होंने सफलता का श्रेय अपनी शिक्षिका डॉ. रितु पांडेय और डॉ. अर्चना सिंह को दिया।

फैशन डिजाइनिंग के साथ मार्केटिंग का फंडा भी सीखेंगी सुकृति
बिरहाना रोड की रहने वाली सुकृति भरतिया का चयन निट्रा (नार्दन इंडिया टेक्सटाइल रिसर्च एसोसिएशन), गाजियाबाद के लिए हुआ है। पिता अशोक भरतिया की ज्वैलरी शॉप है और मां अनामिका गृहिणी हैं।
सुकृति यहां सीएसए में बीएससी ऑनर्स होम साइंस में अंतिम सेमेस्टर की छात्रा हैं। बताती हैं कि उन्हें फैशन डिजाइनिंग के साथ-साथ मार्केटिंग का फंडा भी समझना है। इसलिए निट्रा में वह फैशन मर्चेंटाइजिंग एंड मार्केटिंग का कोर्स करेंगी।