{"_id":"5c8fcf60bdec22143b6f06c2","slug":"shatabdi-express-and-rajdhani-express-stuck","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिग्नल फेल होने से एक घंटे तक फंसी रहीं शताब्दी सहित सात राजधानी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिग्नल फेल होने से एक घंटे तक फंसी रहीं शताब्दी सहित सात राजधानी ट्रेनें
Mon, 18 Mar 2019 11:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
शताब्दी एक्सप्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा के जसवंतनगर में बलई से भदान के बीच सोमवार शाम करीब 7:40 बजे सिग्नल फेल होने से शताब्दी और सात राजधानी ट्रेेनें हावड़ा-दिल्ली डाउन रूट पर फंस गईं। सभी गाड़ियों को पीछे आउटरों पर रोका गया। करीब एक घंटे बाद सिग्नल दुरुस्त होने पर संचालन ठीक हो सका।
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे की डाउन रूट पर सोमवार शाम करीब 7:40 ट्रैक फाल्टिंग होने से सिग्नल फेल हो गया। इससे शताब्दी, पटना-नई दिल्ली, भुवनेश्वर राजधानी, गरीब रथ समेत नौ गाड़ियों को आउटर पर रोका गया। सिग्नल फेल होने की जानकारी मिलते ही रेल विभाग के अफसरों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
सिग्नल जाम होने से मच गया हड़कंप
आनन-फानन टूंडला कंट्रोलर को सूचना दी गई। इस पर तकनीकी इंजीनियरों ने पड़ताल की। साथ ही करीब 8:35 मिनट पर सिग्नल को दुरुस्त किया जा सका, तब जाकर शताब्दी समेत सात राजधानी ट्रेनों का संचालन किया जा सका। यातायात निरीक्षण डीएस मीना ने बताया कि तकनीकी कमी के चलते सिग्नल फेल हुआ था।
उन्होंने बताया कि राजधानी 12310, 22812, 12424, 2314, शताब्दी को रोकना पड़ा। टूंडला कंट्रोल से सिग्नल को ठीक किया गया। तब जाकर संचालन ठीक हो सका। कुछ देर के लिये यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि इस दौरान आगरा-इटावा पैसेंजर भी फंसी रही थी।
उन्होंने बताया कि राजधानी 12310, 22812, 12424, 2314, शताब्दी को रोकना पड़ा। टूंडला कंट्रोल से सिग्नल को ठीक किया गया। तब जाकर संचालन ठीक हो सका। कुछ देर के लिये यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि इस दौरान आगरा-इटावा पैसेंजर भी फंसी रही थी।