फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   shatabdi bus crashed on Yamuna Expressway

ट्रक से टकराई शताब्दी बस, कारोबारी के इकलौते बेटे की मौत से घर में मचा कोहराम

Sat, 27 Oct 2018 11:50 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 27 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
shatabdi bus crashed on Yamuna Expressway
आदित्य गोयल की फाइल फोटो
कानपुर: यमुना एक्सप्रेस वे पर दुर्घटनाग्रस्त शताब्दी बस में शहर के कपड़ा कारोबारी सतीश गोयल के इकलौते बेटे आदित्य उर्फ कान्हा की मौत हो गई। सूचना मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। रिश्तेदारों और व्यापारियों ने घर पहुंचकर आदित्य के परिजनों को सांत्वना दी। आदित्य का शव देर रात अलीगढ़ से उसके घर पहुंचेगा।
विज्ञापन



कैंट के नवशील अपार्टमेंट निवासी सतीश गोयल कपड़ा कारोबारी हैं। उनकी नौघड़ा में दुकान और फर्म है। सतीश की तीन बेटियां हैं। इकलौता बेटा आदित्य (24) उनके साथ कारोबार में हाथ बंटाता था। परिजनों के मुताबिक आदित्य की बहन स्वाती की तबियत ठीक नहीं है। वह मायके में रहती है। आदित्य गुरुवार रात स्वाती की दवा लेने दिल्ली गया था। शुक्रवार रात वह कानपुर आ रही शताब्दी सेवा की निजी वोल्वो बस से घर लौट रहा था। अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा बॉर्डर के गांव देवाका के पास देर रात बस ट्रक को टक्कर मारते हुए हाईवे से लटक गई।
विज्ञापन


हादसे में आदित्य समेत चार यात्रियों की जान गई। 12 यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर दिल्ली में रहने वाले आदित्य के चाचा महेंद्र और शहर के तमाम लोग नोएडा के लिए रवाना हो गए। आदित्य की मां आशा, बहन स्वाती व अन्य बहनें और परिवार के लोग दहाड़े मारकर रो पड़े। रिश्तेदारों ने किसी तरह उन्हें संभाला। परिजनों के मुताबिक महेंद्र पोस्टमार्टम के बाद आदित्य का शव अलीगढ़ से कानपुर लेकर चल दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed