फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SGST officer did not see details on portal stopped goods laden vehicle released after complaining to officials

Kanpur: एसजीएसटी अफसर को पोर्टल पर नहीं दिखा विवरण, रोक ली माल लदी गाड़ी…अधिकारियों से शिकायत के बाद छोड़ा

Fri, 06 Dec 2024 01:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 06 Dec 2024 01:49 PM IST
सार

Kanpur News: व्यापारी ने सहायक आयुक्त से फोन पर वार्ता भी की और जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि उनके जीएसटी पोर्टल पर माल का रायपुर से परिवहन होना नहीं दिख रहा है। इस पर कहा गया कि उन्हें सभी दस्तावेज दिखाएं हैं।

विज्ञापन
SGST officer did not see details on portal stopped goods laden vehicle released after complaining to officials
जीएसटी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में जीएसटी विभाग के अधिकारी को ललितपुर में पोर्टल पर माल लदी गाड़ी का विवरण नहीं दिखा। इस पर कानपुर के लोहा व्यापारी की गाड़ी रोक ली और पेनाल्टी जमा करने के बाद गाड़ी छोड़ने की बात कही। व्यापारी ने फीटा उद्योग संगठन को मामले की जानकारी दी। संगठन ने मामले की जानकारी लखनऊ में उच्च अफसरों से दी। इसके बाद गाड़ी को छोड़ा गया।

विज्ञापन

फीटा के महासचिव उमंग अग्रवाल ने बताया कि फजलगंज के लोहा व्यापारी (फर्म बिहारी लाल अमृत लाल एंड संस) ने रायपुर छत्तीसगढ़ से एंगल, चैनल और स्ट्रक्चरल बनाने वाली फैक्टरी से माल खरीदा था। 29.830 टन एंगल, चैनल, स्ट्रक्चरल झांसी के व्यापारी को भेजा गया था। इसकी कीमत करीब 19 लाख थी, जिसे ललितपुर सचल दल की महिला अफसर ने रोक लिया।

विज्ञापन

सहायक आयुक्त से फोन पर वार्ता कर दी जानकारी
व्यापारी को करीब सात लाख रुपये कर जमा करने को कहा। व्यापारी ने माल से जुड़े दस्तावेज दिखाएं, लेकिन गाड़ी नहीं छोड़ी गई। पेनाल्टी और कर (36 प्रतिशत) जमा करने का दबाव बनाया। उमंग ने बताया कि व्यापारी के सभी दस्तावेज सही थे, जिसकी टैक्स इनवाइस 28 नवंबर को जीएसटी विभाग के पोर्टल से ऑनलाइन जारी हुई थी। उन्होंने बताया कि सहायक आयुक्त से फोन पर वार्ता भी की और जानकारी दी।

विज्ञापन

व्यापारी ने दिखाए थे सभी दस्तावेज
अधिकारी ने बताया कि उनके जीएसटी पोर्टल पर माल का रायपुर से परिवहन होना नहीं दिख रहा है। इस पर कहा गया कि उन्हें सभी दस्तावेज दिखाएं हैं। पोर्टल पर कुछ नहीं दिख रहा है, तो इसमें व्यापारी की क्या गलती है। उन्होंने मामले की शिकायत जीएसटीएन की वेबसाइट, आयुक्त राज्य कर और आयुक्त केंद्रीय जीएसटी से की। संयुक्त आयुक्त (आईटी) राज्य कर लखनऊ को मामले की जानकारी दी। इसके बाद गाड़ी छोड़ी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed