कानपुर: पनकी एमआईजी में भीषण जलभराव, सड़कें लबालब; नाले-नालियां ओवरफ्लो
Kanpur News: लगातार हो रही बारिश से पनकी के एमआईजी क्षेत्र में भीषण जलभराव हो गया। एमआईजी रोड समेत आसपास की सड़कें बरसात के पानी से लबालब भर गईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सड़क किनारे स्थित छोटे-बड़े नाले और नालियां ओवरफ्लो होने से पानी रिहायशी इलाकों की ओर फैल गया। स्थानीय लोगों के अनुसार स्वराज नगर के सी ब्लॉक, बी ब्लॉक और आसपास के रिहायशी इलाकों की ओर जाने वाले रास्तों पर भी पानी भर गया है। सड़क पर काफी मात्रा में पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नाले-नालियां ओवरफ्लो, रास्ते हुए जलमग्न
देर रात से हो रही लगातार बारिश के चलते नालों और नालियों में पानी भर गया। जल निकासी की व्यवस्था प्रभावित होने के कारण पानी सड़कों पर जमा हो गया। कई स्थानों पर सड़क और नाली का अंतर भी दिखाई नहीं दे रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। वहीं पैदल निकलने वाले लोगों को भी पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। बारिश जारी रहने से क्षेत्र में जलभराव और बढ़ने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कराने की मांग की है।