फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Seven trains to run late until the 22nd; Kanpur-Valsad train to extend up to Bhestan.

Kanpur News: 22 तक सात ट्रेनें चलेंगी लेट, कानपुर-वलसाड भेस्तान तक जाएगी

Sat, 15 Aug 2026 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Seven trains to run late until the 22nd; Kanpur-Valsad train to extend up to Bhestan.
कानपुर। दिल्ली मंडल में गाजियाबाद-टूंडला रेलखंड पर आरओबी निर्माण के लिए स्टील गर्डर लॉन्चिंग के लिए पावर और ट्रैफिक ब्लॉक होगा। इसके चलते 16 से 22 अगस्त तक कई ट्रेनें 15 से 90 मिनट तक लेट रहेंगी।
विज्ञापन


रेलवे के अनुसार, कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस को अलग-अलग तिथियों में 60 से 90 मिनट, प्रयागराज संगम-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को 25 से 45 मिनट और पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस को 15 से 35 मिनट लेट रहेंगी। इसके अलावा मऊ-आनंद विहार, गया-नई दिल्ली, सीतामढ़ी-आनंद विहार और दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस के संचालन में भी बदलवा रहेगा।
विज्ञापन


वहीं, वलसाड स्टेशन पर इलेक्ट्रानिक इंटरकलॉकिंग के कमीशनिंग कार्य के चलते कानपुर सेंट्रल-वलसाड ट्रेन 21 अगस्त को वलसाड के बजाय भेस्तान तक ही जाएगी। वहीं, 22 अगस्त को ट्रेन संख्या 19051 वलसाड के बजाय भेस्तान से अपनी यात्रा शुरू करेगी। सूबेदारगंज-वलसाड ट्रेन संख्या 04119 भी 22 अगस्त को वलसाड के बजाय उधना तक ही जाएगी। 23 अगस्त को वापसी में ट्रेन संख्या 04120 वलसाड के बजाय उधना से रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed