{"_id":"68c5b07b23bcafeb3b00b535","slug":"seven-trains-on-delhi-howrah-route-will-be-affected-from-today-till-26th-etawa-news-c-216-1-etw1005-130706-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दिल्ली-हावड़ा रूट की सात ट्रेनें आज से 26 तक रहेंगी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दिल्ली-हावड़ा रूट की सात ट्रेनें आज से 26 तक रहेंगी प्रभावित
Sat, 13 Sep 2025 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 13 Sep 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
इटावा। प्रयागराज-कानपुर खंड में कटोघन स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर सात ट्रेनें शनिवार से 26 सितंबर तक प्रभावित रहेंगी। इसमें बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनल-कामाख्या एक्सप्रेस आदि सात ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर एक घंटे से अधिक समय रोककर चलाया जाएगा। इससे यात्रियों को आने-जाने में परेशानी होगी।
यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 22308/12308 बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस को 13 सितंबर से 26 सितंबर तक प्रभावित रहेंगी। इस ट्रेन को फतेहपुर -खागा रेलवे स्टेशन पर 20 मिनट रोककर चलाया गया। इसी तरह ट्रेन संख्या 12506 आनंद विहार टर्मिनल-कामाख्या एक्सप्रेस को 13 सितंबर से 26 सितंबर तक फतेहपुर-सतनरैनी रेलवे स्टेशन पर 30 मिनट रोककर चलाया जाएगा।
ट्रेन संख्या 12816 आनंद विहार टर्मिनल-पुरी को फतेहपुर-खागा रेलवे स्टेशन पर 20 मिनट देरी से चलाया जाएगा। ट्रेन संख्या 12396 अजमेर-राजेंद्र नगर टर्मिनल को 23 सितंबर को फतेहपुर-रसूलाबाद रेलवे स्टेशन पर 65 मिनट देरी से चलाया जाएग। ट्रेन संख्या 12312 कालका-हावड़ा एक्सप्रेस को फतेहपुर-फैजुल्लापुर रेलवे स्टेशन पर 70 मिनट देरी से संचालन होगा।
विज्ञापन
ट्रेन संख्या 18310/18102 जम्मूतबी-संबलपुर/टाटानगर एक्सप्रेस को फतेहपुर-फैजुल्लापुर रेलवे स्टेशन पर 70 मिनट रोक कर चलाया जाएगा। ट्रेन संख्या 15484 दिल्ली-अलीपुर को फतेहपुर-फैजुल्लापुर रेलवे स्टेशन पर 70 मिनट रोक कर चलाया जाएगा। पीआरओ अमित कुमार ने बताया कि कार्य के चलते यात्रियों को असुविधा होगी। उन्होंने कहा कि यात्री तिथियों को ध्यान में रखकर कहीं घूमने का प्लान बनाएं। इससे उन्हें यात्रा के दौरान कोई असुविधा न हो।