{"_id":"5c8fe99fbdec22140c42b6f3","slug":"seven-trains-cross-from-crack-railway-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: चटके हुए रेलवे ट्रैक से गुजर गईं 7 ट्रेनें, जानकारी पर रेलवे अधिकारियाें में मच गया हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: चटके हुए रेलवे ट्रैक से गुजर गईं 7 ट्रेनें, जानकारी पर रेलवे अधिकारियाें में मच गया हड़कंप
Tue, 19 Mar 2019 12:25 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई के कछौना में बालामऊ जंक्शन के पास रेलवे क्रासिंग पर रविवार देर रात अप लाइन के चटके ट्रैक से चंडीगढ़ एक्सप्रेस समेत छह सवारी और मालगाड़ी ट्रेनें सोमवार सुबह तक गुजरती रहीं। सुबह रेलकर्मी और अधिकारी मौके पर पहुंचे और तीन घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैक चालू कराया। इस दौरान अप रूट की ट्रेनों को काशन देकर दूसरे ट्रैक से गुजारा गया।
रेलवे क्रासिंग के पास से गुजर रहे राहगीरों की नजर सुबह साढ़े छह बजे अप ट्रैक के चटके हिस्से पर गई तो नजदीक ही केबिन मैन और स्टेशन अधीक्षक एपी सिंह को सूचना दी। सूचना पर स्टेशन अधीक्षक समेत रेलपथ महकमे के अफसर और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और अप ट्रैक पर आवागमन रोककर ट्रैक की मरम्मत का काम शुरू कराया। करीब तीन घंटे बाद ट्रेनों का आवागमन शुरू कराया गया।
अप ट्रैक पर आने वाली मुगलसराय व त्रिवेणी एक्सप्रेस समेत मालगाड़ी आदि को स्टेशन से कॉशन देकर दूसरे ट्रैक से गुजारा गया। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि ट्रैक हल्का चटका था, लिहाजा कोई खतरा भी नहीं था। इसके अलावा कोई सवारी ट्रेन प्रभावित नहीं हुई। उधर, ट्रैक की मरम्मत के दौरान रेलवे क्रासिंग बंद रखने से क्रासिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम से निपटने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत भी करनी पड़ी।