फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Seven people who went to see the fort on banks of Ken were swept away in the water stream, six were rescued

Banda: केन किनारे मौजूद दुर्ग देखने गए सात साथी जलधारा में बहे, छह को बचाया, एक की तलाश जारी

Fri, 16 Aug 2024 12:02 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 16 Aug 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Seven people who went to see the fort on banks of Ken were swept away in the water stream, six were rescued
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
केन किनारे मौजूद दुर्ग देखने गए सात साथी नदी पार करते समय तेज बहाव में बह गए। इस दौरान मौके पर मौजूद चरवाहों ने छह युवकों को डूबने से बचा लिया। साथ ही एक युवक केन नदी के तेज बहाव में काफी दूर गहराई में चला गया। जिसकी तलाश जारी है। गिरवा थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव के रहने वाले सूरज  (17 ) पुत्र राजेश कुमार, रज्जन (16 ) पुत्र दादूराम, छोटू (16) पुत्र दिलीप सिंह, रोहित (17) पुत्र ब्रजनंदन, संदीप (18) पुत्र राजेंद्र कुशवाहा, राजू (16) पुत्र विभूति कुमार और साहिल आदि सभी दोस्त एक साथ नरैनी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पनगरा के मजरा शिवपुर में मौजूद जल दुर्ग के नाम से विख्यात रनगढ़ किले गए हुए थे।
विज्ञापन


इस दौरान सभी लोग एक साथ दुर्ग के ऊपर महादेव की प्रतिमा के दर्शन करने के लिए जाने लगे। तभी दुर्ग के बाहर से निकली जलधारा पार करने लगे। इसी दौरान सभी युवक पानी के तेज बहाव में डूबने लगे। वहां मौजूद चरवाहों की नजर जब पड़ी तो सभी युवकों को बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। इनमें छह युवकों को बाहर निकाला, लेकिन सूरज तब तक गहरे पानी में चला गया। उसको बचाने में सभी लोग नाकाम रहे। लोगों ने मामले की सूचना पंनगरा गांव के ग्राम प्रधान जगदीश यादव को दी। जगदीश यादव ने तत्काल कोतवाली निरीक्षक सुरेश कुमार सैनी को फोन कर मामले से अवगत कराया। मौके पर पहुंचे कोतवाली निरीक्षक और उपजिलाधिकारी सत्य प्रकाश व राजस्वकर्मी ने स्थानीय गोताखोरों को नदी में उतार कर डूबे युवक की तलास में जुट गए। देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed