फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चित्रकूट में मौत का कारोबार: जहरीली शराब पीने से अबतक सात की गई जान, सीएम योगी ने की बड़ी कार्रवाई

Mon, 22 Mar 2021 07:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 22 Mar 2021 07:40 PM IST
विज्ञापन
poisonous liquor case: Seven people died due to drinking poisonous liquor in chitrakoot
चित्रकूट: जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। सोमवार दोपहर को दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। बताते चलें कि जिले में अब तक जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत हो चुकी है।


 
poisonous liquor case: Seven people died due to drinking poisonous liquor in chitrakoot
जहरीली शराब से सात की मौत, बदहवास बैठे परिजन - फोटो : amar ujala
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसडीएम राहुल कश्यप विश्वकर्मा, सीओ रामप्रकाश व जिला आबकारी अधिकारी चतर सेन को भी निलंबित कर दिया है। इसके अलावा घटना के संबंध में लापरवाही को देखते हुए बृजेश पांडे (उपनिरीक्षक), हल्का प्रभारी, बीट कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह व संबंधित लेखपाल राजेश सिंह को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। साथ ही ग्राम चौकीदार सुनील कुमार की सेवाएं भी समाप्त कर दी गई हैं।



 
poisonous liquor case: Seven people died due to drinking poisonous liquor in chitrakoot
इसी दुकान से खरीदी गई थी जहरीली शराब - फोटो : amar ujala
बताते चलें कि जहरीली शराब पीने से अभी तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी का उपचार किया जा रहा है। इसके साथ ही राजापुर थाना क्षेत्र के देशी शराब के अनुज्ञापी रामप्रकाश यादव की दुकान को सीज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। खोपा गांव के त्रिलोक सिंह की परचून की दुकान को भी सीज कर दुकानदार को हिरासत में लिया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
poisonous liquor case: Seven people died due to drinking poisonous liquor in chitrakoot
जहरीली शराब से सात की मौत - फोटो : amar ujala
जानकारों की मानें तो शासन के ब्रांड की नकल कर ठेकेदार कच्ची व जहरीली शराब भी बोतलों में भरकर गांवों में बेचते हैं। अब इसकी जांच होगी, लेकिन उन चार जिंदगी व उनके परिजनों का क्या होगा ?, जो इस जहरीली शराब का शिकार हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि असली गुनाहगारों को सजा मिलनी  चाहिए। ताकि भविष्य में दोबारा ऐसी हृदय विदारक घटना न हो सके। 

 
विज्ञापन
poisonous liquor case: Seven people died due to drinking poisonous liquor in chitrakoot
एसडीएम, सीओ समेत 11 अधिकारियों- पुलिसकर्मियों पर एक्शन - फोटो : amar ujala
आईजी के सत्यनारायण व एसपी अंकित मित्तल ने दावा किया है कि इस मामले में किसी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। पूरी जांच कराई जाएगी। परचून की दुकान से बरामद बची शराब और ठेके की शराब के सैंपल की जांच भेजी गई है। शराब के ठेकेदार आरपी यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed