{"_id":"6a5945233a0586b25105ab07","slug":"seven-forwarding-centers-announced-for-private-examinees-kanpur-news-c-362-1-bnd1017-151874-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए सात अग्रसारण केंद्र घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए सात अग्रसारण केंद्र घोषित
विज्ञापन
कानपुर। यूपी बोर्ड द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के पंजीकरण और आवेदन पत्र अग्रसारण की प्रक्रिया शुरू होने से पहले जिले में सात अग्रसारण केंद्र निर्धारित किए गए हैं। डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि शहरी क्षेत्र, सदर, घाटमपुर, नर्वल और बिल्हौर तहसीलों के लिए राजकीय विद्यालयों को अग्रसारण केंद्र बनाया गया है।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चुन्नीगंज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सिंहपुर, राजकीय इंटर कॉलेज भौती, राजकीय इंटर कॉलेज बिधनू, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज घाटमपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नर्वल तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अलियापुर शामिल हैं। प्रत्येक केंद्र पर अधिकतम 500 हाईस्कूल और 700 इंटरमीडिएट के कुल 1200 व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन पत्रों का पंजीकरण और अग्रसारण किया जाएगा। प्रदेश के बाहर के अभ्यर्थियों, विदेशी नागरिकों तथा अन्य शिक्षा बोर्डों से आने वाले छात्रों का पंजीकरण राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चुन्नीगंज में होगा।