फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Settlement submerged in water for 20 days; life being spent under tarpaulins.

Kanpur News: 20 दिन से पानी में डूबी बस्ती, तिरपाल के नीचे कट रही जिंदगी

Sat, 03 Oct 2026 02:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Settlement submerged in water for 20 days; life being spent under tarpaulins.
सड़क पर बाढ़ पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। पनकी इंडस्ट्रियल एरिया साइड नंबर-3 स्थित एमएल फैक्टरी के पीछे बसी करीब 100 परिवारों की कच्ची बस्ती में पांडु नदी का पानी 20 दिन से अधिक समय बाद भी नहीं उतरा है। पानी बढ़ने पर परिवारों को अपना सामान समेटने तक का मौका नहीं मिला और जान बचाकर घर छोड़ने पड़े। अब बस्ती के लोग सड़क किनारे तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर हैं। घरों में रखा सामान पानी में डूबकर खराब हो चुका है। इससे करीब 300 लोग प्रभावित है।
विज्ञापन


क्षेत्र निवासी राम प्रकाश, कुलदीप और संतराम ने बताया कि अब तक कोई सरकारी सहायता नहीं मिली। करीब 15 दिन पहले लेखपाल उदय सिंह ने प्रभावित परिवारों का विवरण जुटाया था, लेकिन उसके बाद कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। सामाजिक संस्थाओं, उद्यमियों और कुछ फैक्टरी संचालकों की मदद से भोजन-पानी मिल पा रहा है। बस्ती में एलएमएल और आसपास की फैक्टरियों में काम करने वाले मजदूरों के परिवार रहते हैं। पानी भरा होने के कारण घरों में लौटना संभव नहीं है। परिवारों के सामने रोजमर्रा की जरूरतों के साथ रहने की जगह का संकट भी है। पीड़ितों ने प्रशासन से राहत सामग्री के साथ बस्ती के पुनर्वास की मांग की है।
विज्ञापन

बातचीत


सब कुछ हो गया अस्त-व्यस्त
बीस दिन से ज्यादा हो रहे बाढ़ से सब कुछ अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़क पर तिरपाल के नीचे गुजर-बसर करने को मजबूर है। कोई सरकारी सहायता तक नहीं मिली है। - पार्वती देवी
विज्ञापन
विज्ञापन


विषैले जंतुओं का खतरा
बस्ती की महिलाएं और बच्चे सड़क पर रात बिताने को मजबूर हैं। अंधेरा होने के कारण रात में विषैले जंतुओं का खतरा बना रहता है। इसलिए, कुछ लोग जाग कर पहरा देते हैं। - पिंकी देवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed