फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Gandhi Shastri Jayanti observed at the Commissionerate CP garlanded the statues and pledged to serve

कानपुर: कमिश्नरेट में गांधी-शास्त्री जयंती का आयोजन, सीपी ने प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण, सेवा का लिया संकल्प

Fri, 02 Oct 2026 10:53 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 02 Oct 2026 10:53 PM IST
सार

Kanpur News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में भव्य श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किए गए। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने पुलिस लाइन में दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और पुलिसकर्मियों को सत्य, अहिंसा, सादगी और निष्ठा की शपथ दिलाई।

विज्ञापन
Kanpur Gandhi Shastri Jayanti observed at the Commissionerate CP garlanded the statues and pledged to serve
कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में गांधी-शास्त्री जयंती - फोटो : amar ujala

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को कमिश्नरेट पुलिस ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने दोनों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्य, अहिंसा, ईमानदारी, सादगी, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के मूल्यों को आत्मसात करने की शपथ दिलाई गई।

विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों से नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान और सहायता को प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा एवं संवेदनशीलता से दायित्व निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अपर पुलिस कमिश्नर कानून-व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा और अपर पुलिस कमिश्नर मुख्यालय एवं अपराध संकल्प शर्मा समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Kanpur Gandhi Shastri Jayanti observed at the Commissionerate CP garlanded the statues and pledged to serve
कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में गांधी-शास्त्री जयंती - फोटो : amar ujala

दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी
इसी प्रकार सेंट्रल जोन में पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार श्रीवास्तव और अपर पुलिस उपायुक्त डॉ. अर्चना सिंह ने स्वरूप नगर स्थित डीसीपी कार्यालय में गांधी और शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर सलामी दी। पूर्वी जोन में पुलिस उपायुक्त सत्यजीत गुप्ता ने डीसीपी कार्यालय में दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन

Kanpur Gandhi Shastri Jayanti observed at the Commissionerate CP garlanded the statues and pledged to serve
कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में गांधी-शास्त्री जयंती - फोटो : amar ujala

पुलिसकर्मियों को आमजन की सेवा करने के लिए प्रेरित किया
पश्चिमी जोन में पुलिस उपायुक्त एसएम कासिम आबिदी ने थाना कल्याणपुर में गांधी और शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सलामी दी। दक्षिण जोन में पुलिस उपायुक्त दीपेंद्र नाथ चौधरी और अपर पुलिस उपायुक्त अरीबा नोमान ने पराग डेयरी, निराला नगर स्थित डीसीपी कार्यालय में दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को सम्मानपूर्ण और सहयोगात्मक व्यवहार के साथ आमजन की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed