फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Seeing the spirit of hard work, Harsh was made District Vice President of Samajwadi Yuvjan Sabha

मेहनत का जज्बा देख हर्ष को बनाया था समाजवादी युवजन सभा का जिला उपाध्यक्ष

Sun, 03 Oct 2021 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Seeing the spirit of hard work, Harsh was made District Vice President of Samajwadi Yuvjan Sabha
कानपुर देहात। सपा युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष हर्ष यादव की कानपुर के बर्रा में हत्या से जिले में उसके साथी आहत हैं। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह बेहद मिलनसार व पार्टी का सच्चा सिपाही था। हर कार्यक्रम में बढ़कर हिस्सा लेता था। ये देखकर उसे उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के जिलाध्यक्ष कासिब खान ने बताया कि हर्ष मूल रूप से भोगनीपुर के नगवा सलार गांव का रहने वाला था। उसका परिवार लंबे समय से बर्रा कानपुर ही रहता है। 30 सितंबर को जिले के दौरे में आए सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के कार्यक्रम में रसूलाबाद से लेकर भोगनीपुर तक हर्ष साथ रहा।
विज्ञापन

मिलनसार व पार्टी की मजबूती के लिए काम करने की लगन देखकर बेहद कम उम्र में उसे जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई थी। माती पार्टी कार्यालय में बैठक हो या फिर किसी क्षेत्र में कोई कार्यक्रम हो, प्रत्येक में वह शामिल होता था। उसकी हत्या से हर कार्यकर्ता आहत है। कार्यकर्ताओं ने हत्यारों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर जिले के कार्यकर्ता उसके साथ की फोटो डालकर उसे श्रद्धांजलि दे रहे हैं। साथ ही कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव व युवजन सभा के जिलाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शनिवार को बर्रा स्थित उसके घर भी गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed