फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Scorched married woman dies due to leakage in cylinder

सिलिंडर में लीकेज से लगी आग में झुलसी विवाहिता की मौत, रेफर करने के बाद भी लखनऊ नहीं ले गए ससुरालीजन

Sat, 30 May 2020 07:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 30 May 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
Scorched married woman dies due to leakage in cylinder
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
हरदोई में माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम फिरोजपुर में शुक्रवार सुबह चाय बनाते समय आग से झुलसी विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। देर शाम तक मायके पक्ष से किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। ग्राम फिरोजपुर निवासी रामसरन की पत्नी पिंकी (28) गैस पर चाय बना रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान अचानक सिलिंडर से गैस चूल्हा जोड़ने वाली पाइप में लीकेज के कारण आग लग गई। आग की चपेट में आने से पिंकी झुलस गई।। पिंकी को गंभीर हालत में ससुरालीजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगंज ले गए।
विज्ञापन


यहां डा. पंकज कुमार ने उसे 70 फीसदी झुलसा हुआ बताकर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया था, लेकिन ससुरालीजन उसे लेकर लखनऊ नहीं गए और जिला अस्पताल में ही उपचार कराते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की देर रात पिंकी की मौत हो गई। सूचना पर मृतका के पिता उन्नाव जनपद के बांगरमऊ थाना क्षेत्र के ग्राम बल्लापुर निवासी लल्लू भी परिजनों के साथ जिला अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचे है। माधौगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। लेकिन परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed