{"_id":"616e9e9d14fb07067c66c7bd","slug":"scientists-have-prepared-dengue-medicine","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: वैज्ञानिकों ने तैयार की डेंगू की दवा, कानपुर समेत देश के 20 सेंटरों में होगा ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: वैज्ञानिकों ने तैयार की डेंगू की दवा, कानपुर समेत देश के 20 सेंटरों में होगा ट्रायल
Tue, 19 Oct 2021 04:05 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 19 Oct 2021 04:05 PM IST
सार
पौधों पर आधारित दवा प्यूरीफाइड एक्यूस एक्सट्रैक्ट आफ कुक्कुलस हिरसूटस (एक्यूसीएच) तैयार करने में कामयाब हुई है, इसमें एंटी वायरल प्रवृत्ति होती है। इस दवा की लैब टेस्टिंग और चूहों पर प्रयोग के परिणाम उत्साहजनक रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
डेंगू वायरल पर भी लगाम कसने की तैयारियां जोरों पर हैं। इसका अभी तक कोई इलाज नहीं था, अब वैज्ञानिक डेंगू की दवा बनाने में कामयाब हो गए हैं। मरीजों पर दवा का क्लीनिक ट्रायल करने की अनुमति प्रदान की गई है। देश में 20 सेंटरों में 10 हजार डेंगू मरीजों पर ट्रायल होना है, जिसमें जीएसवीएम और लखनऊ का किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के अलावा आगरा मेडिकल कॉलेज भी शामिल हैं। जीएसवीएम में 100 मरीजों पर दवा का ट्रायल कर असर देखा जाएगा।
हर साल अगस्त से अक्टूबर-नवंबर तक डेंगू वायरल जमकर कहर बरपाता है। इस समस्या को देखते हुए मुंबई स्थित एक फार्मा कंपनी डेंगू की दवा तैयार करने में जुटी थी। पौधों पर आधारित दवा प्यूरीफाइड एक्यूस एक्सट्रैक्ट आफ कुक्कुलस हिरसूटस (एक्यूसीएच) तैयार करने में कामयाब हुई है, इसमें एंटी वायरल प्रवृत्ति होती है।
इस दवा की लैब टेस्टिंग और चूहों पर प्रयोग के परिणाम उत्साहजनक रहे हैं। इससे उत्साहित कंपनी ने ड्रग कंट्रोलर जनरल आफ इंडिया से मानव पर क्लीनिकल ट्रायल की अनुमति लेकर इंडियन क्लीनिकल रिसर्च प्रोटोकाल का पालन करते हुए देशभर में ट्रायल करा रही है।