फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Scientists have further advanced the theory of quantum mechanics: Prof. Manoj

क्वांटम मैकेनिक्स की थ्योरी को वैज्ञानिकों ने बढ़ाया आगे : प्रो. मनोज

Fri, 31 Oct 2025 02:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Scientists have further advanced the theory of quantum mechanics: Prof. Manoj
कानपुर। आईआईटी कानपुर के भौतिकी विभाग में गुरुवार को क्वांटम मैकेनिक्स के 100 साल (1925–2025) : 1925 में क्या हुआ विषय पर व्याख्यान हुआ। इसमें संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक और क्वांटम मेकैनिक्स, परमाणु भौतिकी तथा डेंसिटी फंक्शनल थ्योरी के क्षेत्र में शोध के लिए प्रसिद्ध प्रो. मनोज के. हरबोला ने कहा कि इसकी शुरुआत 1900 में मैक्स प्लैंक के ऊर्जा क्वांटाइजेशन के विचार से हुई।
विज्ञापन


इसे अल्बर्ट आइंस्टीन, नील्स बोहर, मेघनाद साहा और सत्येंद्र नाथ बोस जैसे वैज्ञानिकों ने आगे बढ़ाया। उन्होंने बताया कि 1925 में वर्नर हाइजेनबर्ग के शोध-पत्र से आधुनिक क्वांटम यांत्रिकी की शुरुआत मानी जाती है।
विज्ञापन


उन्होंने पारंपरिक सोच को बदलते हुए केवल प्रेक्षणीय तथ्यों के आधार पर सिद्धांत विकसित किया जिससे मैट्रिक्स मैकेनिक्स का जन्म हुआ। यही वह आधार बना जिस पर आगे श्रोडिंगर, बॉर्न, जॉर्डन और डिरॅक ने आधुनिक भौतिकी को नई दिशा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. हरबोला ने कहा कि हाइजेनबर्ग का 1925 का काम विज्ञान के इतिहास में रचनात्मकता और तर्क की मिसाल है। इसी से भौतिकी ने शास्त्रीय सोच से क्वांटम सोच की ओर कदम बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed