{"_id":"5b59d4b44f1c1b49748b6f97","slug":"schoolgirl-suicide-due-to-failing-in-exam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुसाइड नोट में भागवती ने आत्महत्या करने की लिखी 'ये वजह', फिर लगा लिया मौत को गले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुसाइड नोट में भागवती ने आत्महत्या करने की लिखी 'ये वजह', फिर लगा लिया मौत को गले
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 26 Jul 2018 07:33 PM IST
विज्ञापन
छात्रा की फाइल फोटो, गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के महोबा जिले में अजनर थाना क्षेत्र के टिकिरिया गांव में बीए की परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने फांसी लगा ली। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव कमरे में पंखे से लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव के पास से सुसाइड नोट बरामद किया, जिसमें आत्महत्या की वजह लिखी है।
गांव निवासी कालीचरन राजपूत की गांव में ही टेंट की दुकान है। परिवार में उसकी पत्नी, बड़ा बेटा भुवनेश और दो बेटियां हैं। इसमें भुवनेश और बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी भागवती बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। बुधवार रात भागवती अपने कमरे में सो रही थी। अन्य परिजन दूसरे कमरे में सो रहे थे। देर रात भागवती ने पंखे के हुक से फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर न निकलने पर उसके पिता ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसपर कालीचरन ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर बेटी का शव लटक रहा था।
पुलिस ने पहुंचकर उसका शव नीचे उतारा। पास में रखा सुसाइड नोट बरामद किया। बेटी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मां रोते-रोते बेहोश हो गई। पिता एक कोने में गमगीन बैठा रहा।

Trending Videos
फेल होने से हूं आहत
छात्रा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
फेल होने से हूं आहत
सुसाइड नोट में भागवती ने लिखा था कि मैं बीए की परीक्षा में फेल हो जाने से काफी आहत हूं। फेल होने से मुझे आत्म ग्लानि हुई है। जिससे मैंने जान देने का फैसला कर लिया। मुझे घर वालों से कोई परेशानी नहीं थी और न ही मेरे घरवालों को परेशान किया जाए।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में आई सेकेंड डिवीजन
भागवती ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा सेकेंड डिवीजन उत्तीर्ण की थी। दो माह पहले मई में बीए प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम आया था, जिसमें वह फेल हो गई थी। दो माह बाद फांसी लगाना पहेली बना हुआ है।