{"_id":"6a73a08d664342a98e0e8b3a","slug":"school-closed-without-notice-parents-anger-erupts-at-the-gate-kanpur-news-c-362-1-bnd1017-153382-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बिना सूचना स्कूल बंद, गेट पर फूटा अभिभावकों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बिना सूचना स्कूल बंद, गेट पर फूटा अभिभावकों का गुस्सा
विज्ञापन
कानपुर। किदवई नगर स्थित यूपी किराना स्कूल के मुख्य गेट पर बुधवार सुबह स्कूल बंद होने का नोटिस मिलने पर कई अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन ने समय रहते अवकाश की स्पष्ट सूचना नहीं दी। उन्हें बरसते पानी और जलभराव में बच्चों को लेकर स्कूल आना पड़ा। हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अभिभावकों का कहना था कि स्कूल की ओर से भेजे गए संदेश में अवकाश की स्पष्ट जानकारी नहीं थी। जब वे पहुंचे तो गेट बंद मिला। स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई, स्कूल के बाहर जलभराव वाले रास्ते पर एक ई-रिक्शा पलट गया। उसमें सवार दो छात्राएं मामूली रूप से घायल हो गईं। आक्रोशित अभिभावकों ने प्रधानाचार्य से मिलने की मांग की, लेकिन उनके समय से न पहुंचने पर नाराजगी और बढ़ गई। करीब आधे घंटे तक गेट पर हंगामा हुआ।
तेज बारिश को देखते हुए अभिभावकों से यह कहा गया था कि यदि आप चाहे तो अपने बच्चों को वापस ले जा सकते हैं और जिसे नहीं ले जाना है तो छुट्टी दोपहर दो बजे होगी। इसी बात को लेकर दो-तीन अभिभावक नाराज थे। स्कूल के बार सड़क खोदाई का काम जारी है, जिससे बारिश में जलभराव होता है। इसमें स्कूल प्रबंधन क्या करे।
विज्ञापन
रागिनी राठौर, प्रधानाचार्य, यूपी किराना