फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Satuwahi Amavasya: Special event held at Maa Ujiyari Devi temple

सतुवाही अमावस्या: मां उजियारी देवी मंदिर में हुआ विशेष आयोजन, रंगा-रंग कार्यक्रमों में झूमे लोग

Sun, 27 Apr 2025 11:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 27 Apr 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Satuwahi Amavasya: Special event held at Maa Ujiyari Devi temple
मां उजियारी देवी मंदिर में की गई भव्य सजावट - फोटो : अमर उजाला

बैसाख मास की अमावस्या को सतुवाही अमावस्या के रूप में भी मनाया जाता है। सतुवाही अमावस्या को लेकर अनेक पौराणिक मान्यताएं हैं। इस दिन सत्तू दान, गंगा स्नान, ब्राह्मणों व कन्या भोज से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन गर्मी से राहत देने वाली चीजों को दान करने का भी विधान है। सतुवाही अमावस्या के दिन प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कानपुर के नवाबगंज स्थित मां उजियारी देवी मंदिर में मेले व माता के जागरण का आयोजन किया गया। पुजारी आचार्य रजनीश शुक्ल ने बताया कि क्षेत्रवासी ही नहीं दूर-दूर से लोगों ने आकर प्रसाद गृहण किया और मां के जयकारे लगाए।

विज्ञापन


यहां लगने वाले मेले का इतिहास तो यहां के बुजुर्ग भी नहीं बता सकते। कहा जाता है कि यहां आयोजित होने वाला मेला 150 वर्ष से भी पुराना है। मां उजियारी देवी मंदिर में शीतला माता विराजमान हैं। शहर में मां शीतला के मंदिर गिने चुने ही हैं। वर्षों से मंदिर में माता के दर्शन को आ रहे भक्तों का मानना है कि यहां माता की प्रतिमा स्वयं प्रकट हुई थी। मां के भक्तों ने ही मंदिर को भव्यता प्रदान की है।
विज्ञापन


सतुवाही अमावस्या के दिन माता को फल, मिष्ठान और ड्राई फ्रूट्स का भोग लगाया गया। साथ ही मेला व माता के जागरण की शुरुआत कन्या भोज से की गई। उसके बाद विशाल भोज का आयोजन किया गया। रात में रंगा-रंग कार्यक्रमों के साथ माता के जागरण व भजन कीर्तन की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में दीपू गौतम, लालजी गुप्ता, विमलेश, प्रियांशु यादव, विनय, मयंक, विकास गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed