फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Satish Mishra gave statement against BJP, hamirpur news

सतीश मिश्रा बोले: आतंक, दहशत का पर्याय है भाजपा सरकार, सपा को भी दहशतगर्दी वाली सरकार बताया

Sun, 29 Aug 2021 07:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 29 Aug 2021 07:46 PM IST
सार

सतीश ने मुख्यमंत्री की नीति को रोको और ठोको बताते हुए कहा कि 50 से ज्यादा बेगुनाह ब्राह्मण अभी भी जेलों में सड़ रहे हैं। प्रदेश में सब कुछ मुमकिन है। 

विज्ञापन
Satish Mishra gave statement against BJP, hamirpur news
सतीश मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे के पांडव गेस्ट हाउस में प्रबुद्ध वर्ग विचार संगोष्ठी में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा भाजपा सरकार न सिर्फ ब्राह्मण विरोधी है, बल्कि आतंक और दहशत का पर्याय है। इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए उन्होंने अयोध्या से शुरुआत की है।
विज्ञापन


यहां 62वीं संगोष्ठी है। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव ने संगोष्ठी में सपा की भी बखिया उधेड़ी और कांग्रेस को भी नहीं बख्शा। उन्होंने अयोध्या में भगवान राम मंदिर के नाम पर करोड़ों रुपये वसूल किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अभी तक मंदिर की नींव भी नहीं पड़ी है।
विज्ञापन


भाजपा का इरादा साफ नहीं है। मायावती वह नेता हैं जिन्होंने ब्राह्मणों को ही नहीं बल्कि सभी को सम्मान दिया है और अब समय आ गया है जब ब्राह्मण समाज दलित समाज व पिछड़ा वर्ग और उनके साथ जुड़े अल्पसंख्यक समाज मिलकर मौजूदा सत्ता को हटाकर मायावती की सरकार बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने महोबा के व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी की भी चर्चा की। उन्होंने मुख्यमंत्री की नीति को रोको और ठोको बताते हुए कहा कि 50 से ज्यादा बेगुनाह ब्राह्मण अभी भी जेलों में सड़ रहे हैं। प्रदेश में सब कुछ मुमकिन है। उन्होंने सपा को भी आड़े हाथों लेते हुए आतंकी व दहशतगर्दी की सरकार बताया और कहा भाजपा व सपा दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।

सम्मेलन में रहे ब्राह्मणों के कद्दावर नेता 
रविवार को बसपा के ब्राह्मण सम्मेलन में दोपहर 3:05 बजे सतीशचंद्र मिश्रा काफिले के साथ पहुंचे। उनके साथ पूर्व मंत्री नकुल दुबे समेत प्रदेश के जाने माने कद्दावर ब्राह्मण नेता थे। मंच पर संजय दीक्षित, आयोजक राममिलन द्विवेदी, नीरज अवस्थी, शिरोमणि त्रिपाठी, अशोक त्रिपाठी, अनूप तिवारी, रामफूल निषाद, निशात नबी, बहाउद्दीन बजाज आदि वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

सम्मेलन का संचालन पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने किया। सभा के बाद पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि ब्राह्मण समाज सम्मेलन के नाम पर ब्राह्मणों की संख्या न के बराबर थी। जिस पर उन्होंने कहा यह भाजपा का प्रायोजित प्रचार है। ब्राह्मणों की संख्या बहुत थी और उनकी पार्टी में बड़ी संख्या में ब्राह्मण जुड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed