{"_id":"5886210e4f1c1bbc7ecf3f9f","slug":"satish-mishra-come-for-polarization-of-brahmin-vote","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यहां ब्राह्मण वोटों के ध्रुवीकरण के लिए बसपा ने लगाया एड़ी चोटी का जोर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां ब्राह्मण वोटों के ध्रुवीकरण के लिए बसपा ने लगाया एड़ी चोटी का जोर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 23 Jan 2017 09:19 PM IST
सार
-भाजपा की रणनीति पर काउंटर करने के लिए बसपा ने बनाया प्लान
-बूथ स्तर पर जो जिताएगा वही संगठन से कुछ पाएगा, दिया जाएगा नारा
विज्ञापन
बसपा नेता सतीश मिश्र (फाइल फोटो)
विस्तार
सपा-कांग्रेस के गठबंधन से मुस्लिम वोटों का समीकरण बिगड़ने के बाद बसपा अब ब्राह्मण मतदाताओं की तरफ विशेष ध्यान दे रही है। इसी कड़ी में पार्टी के सबसे मजबूत ब्राह्मण नेता सतीश मिश्र पहली फरवरी को यहां बिरादरी के लोगों के साथ सभा करेंगे। पार्टी के पदाधिकारी अभी से इस सभा को सफल बनाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
सतीश की यहां कई जनसभाएं
डेमो
बताया जा रहा है कि सतीश की यहां उन विधानसभा क्षेत्रों में कई जनसभाएं होंगी, जहां पर ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या अच्छी खासी है। पहली सभा गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र में होगी। यहां पर भाजपा ने ब्राह्मण प्रत्याशी उतारा है। बसपा ने भी ब्राह्मण पर ही दांव लगाया है।
कांग्रेस के गठबंधन को देखते हुए सपा ने यहां पर पिछड़ी जाति का प्रत्याशी उतार दिया है। इससे ब्राह्मण वोट भाजपा की तरफ जाने से रोकने के लिए बसपा एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। गोविंदनगर में ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या दूसरे स्थान पर है। जबकि किदवई नगर में सबसे ज्यादा है। बसपा के गोविंदनगर प्रत्याशी निर्मल तिवारी ने बताया कि सतीश मिश्र की जनसभा की तैयारी की जा रही है।

नगर की 10 विधानसभा क्षेत्रों में ब्राह्मण मतदाताओं की स्थिति
डेमो
नगर की 10 विधानसभा क्षेत्रों में ब्राह्मण मतदाताओं की स्थिति
किदवई नगर-- 1.5 लाख,
घाटमपुर-- 45,000 ,
सीसामऊ--- 33 ,ब्राह्मण :
आर्यनगर--: 60 हजार
कैंट---- 43,400 हजार,
बिठूर-- 45 हजार,
गोविंदनगर-- 46 हजार,
कल्याणपुर----70 हजार,
महाराजपुर- 55 हजार
बिल्हौर--50 हजार,
नोट--अनुमान के आधार पर
किदवई नगर-- 1.5 लाख,
घाटमपुर-- 45,000 ,
सीसामऊ--- 33 ,ब्राह्मण :
आर्यनगर--: 60 हजार
कैंट---- 43,400 हजार,
बिठूर-- 45 हजार,
गोविंदनगर-- 46 हजार,
कल्याणपुर----70 हजार,
महाराजपुर- 55 हजार
बिल्हौर--50 हजार,
नोट--अनुमान के आधार पर