फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sanitation workers do not come for weeks heaps of garbage on dilapidated roads owners express their pain

ये कैसा औद्योगिक क्षेत्र: हफ्तों नहीं आते सफाई कर्मी, जर्जर सड़कों पर कूड़े के अंबार, मालिकों ने बयां की पीड़ा

Wed, 15 Jan 2025 12:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 15 Jan 2025 12:08 PM IST
सार

Kanpur News: साइट नंबर तीन औद्योगिक क्षेत्र सवा एकड़ में फैला है। यहां कुल 400 फैक्टरियां है, इनमें से 25 प्रतिशत बंद पड़ी हैं। यहां करीब छह माह से स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। रात के समय अंधेरा पसरा रहता है। कोहरे में वाहन चलाने में डर लगा रहता है।

विज्ञापन
sanitation workers do not come for weeks heaps of garbage on dilapidated roads owners express their pain
पनकी साइट नंबर-3 - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में  हर साल करीब साढ़े तीन करोड़ का टैक्स देने के बाद भी पनकी साइट नंबर-3 के फैक्टरी मालिकों को सुविधाएं नहीं मिल रही है। क्षतिग्रस्त सड़कों व नालियों की सफाई न होने से उद्यमी परेशान हैं। सफाईकर्मी हफ्तों तक नहीं आते, जिससे जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा रहता है। फैक्टरी मालिकों ने बताया कि काफी कोशिशों के बाद पिछले दिनों कुछ सड़कें बनवाई गईं, लेकिन कई अभी भी क्षतिग्रस्त हैं।

विज्ञापन

ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर पैदल चलना मुश्किल है। फैक्टरियों के बाहर गंदगी जमा रहती है। नालियां बजबजाती रहती हैं और गंदे पानी की निकासी नहीं हो पाती। शिकायतों के बाद भी नगर निगमकर्मी नहीं सुनते। बारिश के समय तो अधिकतर गलियों में जलभराव हो जाता है। साइट नंबर तीन औद्योगिक क्षेत्र सवा एकड़ में फैला है। यहां कुल 400 फैक्टरियां है, इनमें से 25 प्रतिशत बंद पड़ी हैं।

विज्ञापन

sanitation workers do not come for weeks heaps of garbage on dilapidated roads owners express their pain
पनकी साइट नंबर-3 - फोटो : amar ujala

स्ट्रीट लाइटें खराब, गार्डन के नाम पर अतिक्रमण
करीब छह माह से स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। रात के समय अंधेरा पसरा रहता है। कोहरे में वाहन चलाने में डर लगा रहता है। क्षेत्र में कुछ फैक्टरी संचालकों की वजह से पानी की निकासी नहीं हो पाती है। फैक्टरियों के बाहर गार्डन बनाने के नाम पर जगह घेरकर सामान रखा जा रहा है। इससे नालियों की ठीक से सफाई नहीं हो पाती। हाल में बैंक ऑफ बड़ौदा से रोटोमैक तक इंटरलॉकिंग का कार्य होना था लेकिन अतिक्रमण की वजह से नहीं हो सका। नगरनिगम के अधिकारी भी अतिक्रमण नहीं हटवाते।

sanitation workers do not come for weeks heaps of garbage on dilapidated roads owners express their pain
पनकी साइट नंबर-3 - फोटो : amar ujala
  • सफाईकर्मी कूड़ा उठाने हर दिन नहीं आते। कई-कई दिन बाद सफाई होती है। अतिक्रमण के कारण नालियों की सफाई न होने से अधिकतर जाम हैं।  -नयन अग्रवाल
  • एम ब्लॉक में नाली व सड़क 1990 के समय की बनी हैं। नालियां कम चौड़ी हैं, इससे सफाई नहीं हो पाती। नाली चौड़ी कर नाला भी बनना चाहिए।  -राहुल दत्ता
  • कुछ सड़कें इतनी बदहाल हैं कि निकलना तक दूभर होता है। ऊपर से स्ट्रीट लाइटें भी नहीं जलतीं, जिससे चोरी की वारदातें होती हैं।  -प्रमोद शर्मा
विज्ञापन

sanitation workers do not come for weeks heaps of garbage on dilapidated roads owners express their pain
पनकी - फोटो : amar ujala

जहां-जहां शिकायतें आती हैं, वहां कार्य कराया जाता है। पूर्व में औद्योगिक क्षेत्र में 90 करोड़ से काम कराया गया था। आगे भी फंड आने पर काम कराया जाएगा। अतिक्रमण हटाने का अभियान भी चलेगा।  -एसएएफ जैदी, मुख्य अभियंता, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed