फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Same-sex marriage: Hema becomes Hemant for the love of Pooja

अजब प्रेम की गजब कहानी: लड़की को लड़की से हुआ प्यार, हेमा बन गई हेमंत, दो युवतियोंं ने आपस में रचाई शादी

Thu, 25 Dec 2025 07:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 25 Dec 2025 07:49 PM IST
सार

महोबा में सामाजिक परंपराओं को तोड़ दो युवतियोंं ने आपस में शादी रचा ली। अनोखी प्रेम कहानी चर्चा का विषय बनी। दिल्ली में कोर्ट मैरिज के बाद युवतियां महोबा पहुंचीं।

विज्ञापन
Same-sex marriage: Hema becomes Hemant for the love of Pooja
कोर्ट मैरिज के बाद महोबा आई पूजा व हेमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखारी कस्बे में रहने वाली हेमा पर उसकी सहेली पूजा के प्यार का ऐसा जादू चला कि वह हेमा से बदलकर हेमंत हो गई। दोनों सहेलियों ने आपस में शादी रचा ली। घर पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच उनका परिजनों ने स्वागत किया। यह अनोखा प्रेम विवाह बुंदेलखंड समेत पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। सामाजिक और पारंपरिक मान्यताओं को दरकिनार करते हुए अब वे साथ रहेंगी। हेमा खुद को हेमंत कहलवाना पसंद करती हैं।
विज्ञापन



चरखारी कस्बे के छोटा रमना मोहल्ले का है। इस मोहल्ले में रहने वाली हेमा (20) दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहकर फल की दुकान चलाती है। वह बचपन से ही लड़कों की तरह रहना पसंद करती थी और परिजनों ने भी उसे लड़के के तौर पर ही परवरिश दी। करीब तीन वर्ष पहले हेमा की मुलाकात मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के चंदला क्षेत्र में रहने वाली पूजा (18) से हुई। पूजा दिल्ली में अपने रिश्तेदारों के यहां रहती थी। दोनों की मुलाकात दोस्ती में बदली। दोनों के बीच फोन पर बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। तीन वर्षों तक चले इस रिश्ते के बाद दोनों युवतियों ने सामाजिक मान्यताओं की परवाह किए बिना ही छह अक्तूबर को दिल्ली में ही कोर्ट मैरिज कर ली। कोर्ट मैरिज के बाद हेमा और पूजा बृहस्पतिवार को चरखारी पहुंचीं, जहां उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बहू के रूप में पूजा को घर लेकर पहुंचने पर हेमा के परिजनों ने जमकर स्वागत किया। हेमा उर्फ हेमंत की मां ने कहा कि उन्होंने पूजा को अपनी बहू स्वीकार किया है। परिवार के लोगों के साथ ही रिश्तेदार और मुहल्ले के लोग मुंह दिखाई के लिए पहुंच रहे हैं।1
विज्ञापन


विरोध के बाद मान गए परिजन
जैसे ही दोनों युवतियों के परिजनों को इस रिश्ते के बारे में पता चला तो पूजा के परिवार ने इस रिश्ते का कड़ा विरोध किया जबकि हेमा के माता-पिता ने ज्यादा विरोध नहीं किया। समय गुजरने पर दोनों परिवारों के लोग इस रिश्ते को स्वीकार करने के लिए तैयार हो गए। पूजा ने बताया कि परिवार के विरोध के बावजूद वह अपने फैसले पर अडिग रही। उन्होंने मन से हेमा को अपना पति स्वीकार किया है। इसलिए पीछे हटने का सवाल ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेंडर चेंज करवाने की तैयारी
पति के रूप में शादी रचाने वाली हेमा का कहना है कि वह अपनी पत्नी पूजा से बहुत प्यार करती है। वह अब पूजा के लिए खुद को पूरी तरह बदल देगी। भविष्य में जेंडर चेंज सर्जरी कराने का प्रयास करेंगी। इसलिए उसने अपना नाम भी हेमंत रख लिया है। हेमा का कहना है कि यदि सर्जरी नहीं हो सकेगी तो भी दोनों साथ रहेंगे। दिल्ली में एक साथ रहते हुए हेमा ने पति की तरह फल की दुकान चलाकर परिवार का खर्च उठाया जबकि पूजा ने पत्नी की तरह घर की जिम्मेदारी संभाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed