{"_id":"66292881aeee1fc463026085","slug":"samajwadi-party-candidate-usha-verma-gave-statement-against-prime-minister-modi-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: ऊषा वर्मा बोलीं- जो एक मंगलसूत्र नहीं बचा पाए वह पूरे देश की गारंटी क्या लेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: ऊषा वर्मा बोलीं- जो एक मंगलसूत्र नहीं बचा पाए वह पूरे देश की गारंटी क्या लेंगे
Wed, 24 Apr 2024 09:18 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 24 Apr 2024 09:18 PM IST
सार
Hardoi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलसूत्र की गारंटी वाले बयान पर तंज कसते हुए समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी ऊषा वर्मा ने कहा कि जो एक मंगलसूत्र नहीं बचा पाए वह पूरे देश की महिलाओं के मंगलसूत्र बचाने की गारंटी कैसे ले सकते हैं।
विज्ञापन
ऊषा वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नामांकन दाखिल करने के बाद समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी तीन बार सांसद रह चुकीं ऊषा वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलसूत्र की गारंटी वाले बयान पर बड़ा जवाब दिया। पत्रकारों के सवाल पर ऊषा वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री का बयान सुनकर हंसी आती है। जो एक मंगलसूत्र नहीं बचा पाए वह पूरे देश की महिलाओं के मंगलसूत्र बचाने की गारंटी कैसे ले सकते हैं। उनका इशारा यशोदा बेन की तरफ था, लेकिन उन्होंने यशोदा बेन का नाम नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
नामांकन के बाद पत्रकारों ने ऊषा वर्मा से चुनावी मुद्दों के बारे में सवाल किए तो उन्होंने जवाब दिया कि जिन मुद्दों को लेकर 2014 में भाजपा सत्ता में आई थी वही अब हमारे मुद्दे हैं। बेरोजगारी को लेकर युवा परेशान हैं। महंगाई से पूरा देश त्रस्त है और कोई वर्ग ऐसा नहीं है जो परेशान न हो। उन्होंने कहा कि अब तो बच्चों को ऐसी शिक्षा भी नहीं मिल रही, जिससे उन्हें आगे रोजगार मिले। इस दौरान सुभाष पाल, डा. अरुण मौर्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन