{"_id":"5c8bc373bdec221448558c23","slug":"sakshi-maharaj-statement-about-pm-modi-and-priyanka-gandhi-in-lok-sabha-election-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चुनावी हलचल: साक्षी महाराज बाेले मोदी नाम की सुनामी चल रही है, प्रियंका गांधी पर भी दिया बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी हलचल: साक्षी महाराज बाेले मोदी नाम की सुनामी चल रही है, प्रियंका गांधी पर भी दिया बड़ा बयान
Fri, 15 Mar 2019 09:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 15 Mar 2019 09:13 PM IST
विज्ञापन
साक्षी महाराज
उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए शतरंज की बिसात बिछ गई है। सभी राजनीतिक दलाें ने अपने अपने खिलाड़ी भी मैदान में उतरा दिए हैं। इस सब के बीच दो दिन पूर्व उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को पार्टी की ओर से टिकट न दिए जाने पर एक खत लिखा था। इस मामले में उन्होंने सफाई भी दी थी।
विज्ञापन
अब साक्षी महाराज ने दावा किया है कि 2024 में देश में चुनाव ही नहीं होगा। वर्ष 2014 में मोदी लहर थी लेकिन वर्ष 2019 में मोदी नाम की सुनामी है। उन्होंने कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत मोदी को प्रधानमंत्री बनाने से रोक नहीं सकती है।
विज्ञापन
Trending Videos
पीएम मोदी की लोकप्रियता देखकर बौखला गए हैं लाेग
उन्नाव में पार्टी का समर्पण निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, इसमें प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी गोवर्धन झड़फिया और सांसद साक्षी महाराज मौजूद थे। सांसद साक्षी महाराज ने कहा पहली बार देश में जागृति आई है, हिंदू जग गया है लोग जग गए हैं। मैं संन्यासी हूं, मुझे लगता है कि इस चुनाव के बाद 2024 में चुनाव नहीं होगा।
केवल यही चुनाव है जो देश के नाम पर लड़ाया जा रहा है, हम लोग पूरी ईमानदारी व सत्यनिष्ठा से उन्नाव ही नहीं जिस किसी का जहां कहीं भी संपर्क हो सब जगह प्रयास करके देश के लिए भाजपा को जिताने का काम करेंगे। मेरा मन कहता है परिणाम पहले से शानदार आने वाला है।
मुझे लगता है भविष्यवाणी सही हो सकती है। साक्षी महाराज ने कहा कुछ लोग पार्टी की छवि धूमिल करना चाहते हैं। पीएम मोदी की लोकप्रियता देखकर कुछ लोग बौखलाए हैं। कभी प्रियंका को लेकर आ गए तो कभी गठबंधन हो गया फिर गठबंधन हो गया पता नहीं क्या क्या हो रहा है। पर हमारे नेता मोदी सारे विश्व के लोकप्रिय नेता हैं और अब सारे देश में चर्चा हो रही है कि मोदी है तो देश है।