{"_id":"5e1b55ac8ebc3e87b17f5fcc","slug":"sakshi-maharaj-celebrated-64th-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन पर फारुक व ओवैसी पर बिफरे साक्षी महाराज, नहीं खाया केक, प्रधानमंत्री मोदी को बताया देवदूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मदिन पर फारुक व ओवैसी पर बिफरे साक्षी महाराज, नहीं खाया केक, प्रधानमंत्री मोदी को बताया देवदूत
Sun, 12 Jan 2020 11:05 PM IST
शिखा पांडेय
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
जन्मदिन पर सांसद साक्षी महाराज को सिक्कों से तौलाते ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव विकासखंड मुख्यालय परिसर में रविवार को सांसद साक्षी महाराज अपने 64वें जन्मदिन पर फारुक अबदुल्लाह व ओवैसी पर बिफरे। इस अवसर पर सुंदरकांड का पाठ आयोजित हुआ। इसके बाद जनता के बीच साक्षी महाराज ने 11 किलो का केक काटा। ब्लॉक प्रमुख ने प्रतीक चिह्न भेंट कर सांसद को बधाई दी।
सांसद साक्षी महाराज का 64वां जन्मदिन
- फोटो : अमर उजाला
लैकपैड चेयरमैन वीरेंद्र तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सेंगर व नगर पंचायत अध्यक्ष दिलीप लश्करी ने सासंद साक्षी महाराज को उनके वजन के हिसाब 85 किलो के सिक्के व लड्डू से तराजू में तौला।
सांसद साक्षी महाराज का 64वां जन्मदिन
- फोटो : अमर उजाला
सांसद साक्षी महाराज ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि सीएए को लेकर विपक्षी पार्टियां जो भ्रांतियां फैलाकर जनता को गुमराह कर रही हैं। असल में उन्हें देश की नहीं वोट की चिंता है। तभी तो यह पार्टियां हिंदू-मुस्लिमों को लड़ाकर देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद साक्षी महाराज का 64वां जन्मदिन
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने चुनौती दी कि दम है तो राष्ट्रपति भवन में जाकर विरोध करके देखें। सांसद ने अनुच्छेद 370 पर कहा कि फारुक अबदुल्ला जैसे लोग कहते थे कि मोदी चाहे दस बार प्रधानमंत्री बन जाए लेकिन कश्मीर से अनुच्छेद 370 नहीं हटा सकते हैं।
विज्ञापन
सांसद साक्षी महाराज का 64वां जन्मदिन
- फोटो : अमर उजाला
मोदी ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर उनके इस कथन को झूठा साबित कर दिया। उन्होंने हैदराबाद क सांसद ओवैसुद्दीन ओवैसी को निशाने पर लिया। कहा कि हैदराबादी जैसे लोग कयास लगा रहे थे कि राम मंदिर कभी नहीं बनेगा।
अब जबकि राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हो गया तो हैदराबादी चिल्लाता रह गया। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बारे में बताया कि राम मंदिर का शिलान्यास कर एक तरफ हिंदू को खुश किया गया। वहीं राम मंदिर का निर्माण न कराकर मुस्लिमों को खुश करते रहे।
अब जबकि राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हो गया तो हैदराबादी चिल्लाता रह गया। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बारे में बताया कि राम मंदिर का शिलान्यास कर एक तरफ हिंदू को खुश किया गया। वहीं राम मंदिर का निर्माण न कराकर मुस्लिमों को खुश करते रहे।