फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन पर फारुक व ओवैसी पर बिफरे साक्षी महाराज, नहीं खाया केक, प्रधानमंत्री मोदी को बताया देवदूत

Sun, 12 Jan 2020 11:05 PM IST
शिखा पांडेय संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 12 Jan 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Sakshi Maharaj celebrated 64th birthday
जन्मदिन पर सांसद साक्षी महाराज को सिक्कों से तौलाते ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव विकासखंड मुख्यालय परिसर में रविवार को सांसद साक्षी महाराज अपने 64वें जन्मदिन पर फारुक अबदुल्लाह व ओवैसी पर बिफरे। इस अवसर पर सुंदरकांड का पाठ आयोजित हुआ। इसके बाद जनता के बीच साक्षी महाराज ने 11 किलो का केक काटा। ब्लॉक प्रमुख ने प्रतीक चिह्न भेंट कर सांसद को बधाई दी।
Sakshi Maharaj celebrated 64th birthday
सांसद साक्षी महाराज का 64वां जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला
लैकपैड चेयरमैन वीरेंद्र तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सेंगर व नगर पंचायत अध्यक्ष दिलीप लश्करी ने सासंद साक्षी महाराज को उनके वजन के हिसाब 85 किलो के सिक्के व लड्डू से तराजू में तौला। 
Sakshi Maharaj celebrated 64th birthday
सांसद साक्षी महाराज का 64वां जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला
सांसद साक्षी महाराज ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि सीएए को लेकर विपक्षी पार्टियां जो भ्रांतियां फैलाकर जनता को गुमराह कर रही हैं। असल में उन्हें देश की नहीं वोट की चिंता है। तभी तो यह पार्टियां हिंदू-मुस्लिमों को लड़ाकर देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sakshi Maharaj celebrated 64th birthday
सांसद साक्षी महाराज का 64वां जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने चुनौती दी कि दम है तो राष्ट्रपति भवन में जाकर विरोध करके देखें। सांसद ने अनुच्छेद 370 पर कहा कि फारुक अबदुल्ला जैसे लोग कहते थे कि मोदी चाहे दस बार प्रधानमंत्री बन जाए लेकिन कश्मीर से अनुच्छेद 370 नहीं हटा सकते हैं।
विज्ञापन
Sakshi Maharaj celebrated 64th birthday
सांसद साक्षी महाराज का 64वां जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला
मोदी ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर उनके इस कथन को झूठा साबित कर दिया। उन्होंने हैदराबाद क सांसद ओवैसुद्दीन ओवैसी को निशाने पर लिया। कहा कि हैदराबादी जैसे लोग कयास लगा रहे थे कि राम मंदिर कभी नहीं बनेगा।

अब जबकि राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ  हो गया तो हैदराबादी चिल्लाता रह गया। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बारे में बताया कि राम मंदिर का शिलान्यास कर एक तरफ  हिंदू को खुश किया गया। वहीं राम मंदिर का निर्माण न कराकर मुस्लिमों को खुश करते रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed