{"_id":"6a29a45845cab369db0f0c7f","slug":"saifai-doctor-dies-under-suspicious-circumstances-kanpur-news-c-216-1-etw1005-144196-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सैफई के डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सैफई के डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
हापुड़ के ध्यानार्थ-- -
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
फोटो 31: डॉ. आशुतोष सिंघल की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
-- -- -- -- -- -- -- -
क्रॉसर
-मंगलवार शाम दोस्तों के साथ ट्यूबवेल पर गए थे नहाने, अचानक हुए बेहोश
-परिजनों ने आशंका जताने पर पैनल से करवाया गया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। सैफई आयुर्विज्ञान विवि सैफई के एमबीबीएस 2020 बैच के छात्र एवं हाल ही में इंटर्नशिप पूरी करने वाले डॉ. आशुतोष सिंघल की मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के कारणों को लेकर विभिन्न तरह की अटकलें लगती रहीं, जबकि परिजनों ने भी घटना की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।
डॉ. आशुतोष सिंघल (25) निवासी 18 अशोक कॉलोनी, मेरठ रोड, हापुड़ वर्ष 2021 से सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे। दो जून को उनकी इंटर्नशिप पूरी हुई थी और औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी कर वह घर लौटने की तैयारी में थे। सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया मंगलवार शाम डॉ. आशुतोष अपने साथी मुजीब अहमद समेत आठ दोस्तों के साथ सैफई क्षेत्र के रमैयापुर गांव के पीछे स्थित ट्यूबवेल पर गए थे। नहाने के दौरान वह बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत सैफई ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां डॉक्टर टीम ने एक घंटे तक सीपीआर समेत कई प्रयास किए, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। इसके बाद शव को विश्वविद्यालय की मोर्चरी में रखवाया दिया गया। साथ ही मामले की सूचना परिजनों को दी गई। बुधवार सुबह मृतक के पिता रविंद्र प्रकाश सिंह, मां रेनू समेत सैफई पहुंचे। परिजनों ने मौत की परिस्थितियों पर संदेह जताकर डॉक्टराें के पैनल से पोस्टमार्टम कराने और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने की मांग रखी। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने फॉरेंसिक मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. पुष्पेंद्र सिंह की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय चिकित्सकीय पैनल गठित किया, जिसकी निगरानी में पोस्टमार्टम कराया गया। सैफई थाना प्रभारी भूपेंद्र राठी ने बताया कि मृतक का मोबाइल फोन जांच के लिए अपने कब्जे में लिया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।