फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Sadar MLA threatened to kill on social media

Hamirpur: सदर विधायक को सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर दी जान से मारने की धमकी

Tue, 04 Jul 2023 08:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 04 Jul 2023 08:39 PM IST
सार

यूपी के हमीरपुर में सदर विधायक को जान से मारने की धमकी का एक पोस्ट लोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Sadar MLA threatened to kill on social media
सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर में ग्राम पंचायत टेढा के मजरा इसौली के रहने वाले एक युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से सदर विधायक को मारने की पोस्ट डाल कर सनसनी पैदा कर दी है। पोस्ट करने वाला युवक ग्राम पंचायत टेढा के मजरा इसौली का बताया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन


बता दें कि अन्नी भाई उर्फ शिवा पंडित यूपी 91 ने फेसबुक पर लिखा कि मैं बादशाह हूं अपनी झोपड़ी का, किसी का गुलाम नहीं। खलनायक शिवा पंडित। पोस्ट में लिखा है कि सदर विधायक की हत्या करूंगा अथवा खुद मर जाऊंगा। सदर विधायक डाॅ. मनोज कुमार प्रजापति ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन


अभी वह प्रदेश से बाहर हैं। मुख्यालय वापस आकर लिखित में कार्यवाही करेंगे। डाॅ. मनोज प्रजापति पूर्व मंत्री शिवचरन प्रजापति के पुत्र हैं वह पहली बार भाजपा के टिकट पर सदर विधानसभा सीट से विधायक बने हैं। थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। विधायक की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। युवक को तलाश किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed